फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: By-elections to be held on Belaganj and Imamganj assembly seats; Gaya DM; Tarari, Ramgarh

Bihar News: उपचुनाव की घोषणा के बाद अब महारथियों के मैदान में उतरने का इंतजार, दो विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

Thu, 17 Oct 2024 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Oct 2024 01:16 PM IST
सार

बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान होते ही जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 240 मतदान केंद्र हैं

विज्ञापन
Bihar News: By-elections to be held on Belaganj and Imamganj assembly seats; Gaya DM; Tarari, Ramgarh
गया डीएम ने चुनाव की तैयारी को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की मंगलवार को घोषणा की जा चुकी है। दोनों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 को नतीजे आएंगे। छह लाख मतदाता करेंगे अपने मत का उपयोग करेंगे। बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या छह लाख तीन हजार 672 है। विधानसभा उपचुनाव में करीब छह लाख से अधिक मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। बता दें इमामगंज विधानसभा सीट एनडीए और बेलागंज की सीट राजद के खाते में थी। बेलागंज विधानसभा सीट पर राजद लगातार आठ बार से चुनाव जीत रही है। राजद ने इस बार भी उपचुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। बेलागंज सीट से वर्तमान जहानाबाद सांसद डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव विधायक थे। राजद ने सुरेंद्र यादव को जहानाबाद से सांसद प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद शहर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। ठीक उसी तरह एनडीए ने इमामगंज विधायक जीतन राम मांझी को गया संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वह जीत गए। उसके बाद से यह भी सीट खाली हो गई थी।

विज्ञापन


बढ़ी दलों की सरगर्मियां
उपचुनाव की घोषणा होते ही दलों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। बेलागंज सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला राजद और एनडीए प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। बेलागंज सीट पर जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और जहानाबाद के राजद सांसद डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र राजद युवा नेता विश्वनाथ यादव के नाम का चर्चा है। वहीं जन सुराज पार्टी से मो. अमजद का नाम सामने आ रहा है। दूसरी ओर इमामगंज सीट पर राजद से उदय नारायण चौधरी और रोशन मांझी का नामों का चर्चा है। माना जा रहा है कि इमामगंज सीट पर हम पार्टी के नेता चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि, जन सुराज पार्टी से डॉक्टर जितेन्द्र का नाम भी सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन शुरू की अपनी तैयार
जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान होते ही जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 240 मतदान केंद्र हैं। जिनमें 304 मतदान स्थल बनाए गए हैं। ठीक उसी तरह इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 मतदान केंद्र हैं। जिनमें 344 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने मतदाता करेंगे वोटिंग 
वहीं जिले के इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में छह लाख तीन हजार 672 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 88 हजार 511 मतदाताओं की संख्या है। जिनमें पुरुष 150839, महिला 137667 और अन्य की संख्या 5 है। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 15 हजार 161 मतदाताओं की संख्या है। इनमें पुरुष 163710, महिला 151442 और अन्य 8 मतदाताओं की संख्या है।
(इनपुट : रंजन सिन्हा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed