{"_id":"67da40c5db9470dd9e074ec3","slug":"bihar-news-businessman-murder-case-kishanganj-bihar-police-investigation-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, घर के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, घर के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Mar 2025 09:27 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:27 AM IST
सार
Murder Case : घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग अब उसकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान शख्स की लाश घर के पास ही मिली। घर वालों ने बताया कि कॉल कर किसी ने बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के झांगीदिघी की है। मृतक की पहचान झांगीदिघी निवासी जसपाल दास उर्फ सेररी (35) के रूप में की गई है। वह मवेशी का खरीद बिक्री करता था। घटना मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें - Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन
घर के पास पड़ी थी लाश
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जसपाल दास उर्फ सेररी का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूरी पर सड़क किनारे पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है।
विज्ञापन
फोन करके बुलाया और कर दी हत्या
घटना के संबंध में एसडीपीओ गौतम कुमार ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मामला हत्या का है। घटना के पीछे दो-तीन मामले सामने आ रहे हैं। एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि जसपाल दास उर्फ सेररी को किसी ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। देर रात घटना के बाद लोगों ने उसके शव को देखा तो पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिल्त्ये ही थानाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
कल रात में ही टेक्निकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फिर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी सूचित किया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें - Bihar Congress : बिहार में कांग्रेस का पहली बार ऐसा दांव, पुराने दौर से कैसे जुड़ रहा राजेश कुमार का कनेक्शन