फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Businessman dies in a accident in Siwan, gets hit by a truck after colliding with a Nilgai

Bihar News: सीवान में भीषण हादसे में व्यवसायी की मौत, नीलगाय से टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आए

Wed, 02 Apr 2025 09:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 02 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

Siwan News: हादसे के बाद बसंतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Businessman dies in a accident in Siwan, gets hit by a truck after colliding with a Nilgai
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीवान में एक हार्डवेयर दुकान के मालिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। जब तक वह संभल पाते तब तक वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गए
बताया जा रहा है कि जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव निवासी सवालिया सिंह का पुत्र आपुल सिंह बसंतपुर में हार्डवेयर की दुकान चलाते थाे। वह रोज की तरह मलमलिया की ओर पैसे वसूल करने गए थे। मंगलवार रात नौ बजे वह पैसा वसूल कर घर लौट रहे थे, तभी मलमलिया मोड़ पर उसकी बाइक एक नीलगाय से टकरा गई। नीलगाय से टकराने के बाद आपुल सड़क पर गिर गए और फिसलते हुए सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गए। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक मौके से फरार हो गया
इधर, पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान बसाव गांव निवासी सांवलिया सिंह के 34 वर्षीय पुत्र आपुल सिंह के रूप में हुई है। एनएच 331 पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

कांग्रेस ने बिहार में किया बड़ा फेरबदल, 20 जिलाध्यक्षों को बदल दिया; देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed