फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Businessman dies during investigation by Excise Department team, people create ruckus in protest

Bihar News : उत्पाद विभाग की टीम की जांच के दौरान व्यवसायी की मौत, विरोध में लोगों ने किया बवाल

Sat, 07 Oct 2023 02:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Oct 2023 02:13 PM IST
सार

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।  लोगों ने पुलिसककर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया लिया। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी बढ़ती भीड़ को देख फरार हो गए। चार महिला -पुरुष पुलिसकर्मियों को लोगों ने बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Businessman dies during investigation by Excise Department team, people create ruckus in protest
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा में उत्पाद विभाग (मद्य निषेध विभाग) की टीम के जांच के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। घटना शुक्रवार देर रात कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार की है। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार निवासी व्यवसायी सुरेश सिंह के रूप में हुई है। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों को बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर उन्हें बंधक भी बना लिया।  इधर, माहौल बिगड़ते देख वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर तीन थानों की पुलिस को बुला लिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस के वरीय अधिकारियों की पहल पर देर रात दो बजे परिजन और आक्रोशित लोगों  शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


जांच टीम ने व्यवसायी को रोका
परिजनों का आरोप है कि सुरेश सिंह अपने बेटे अभिषेक कुमार के साथ छपरा शहर से अपना दुकान बंद कर रिविलगंज के खैरवार जा रहे थे। तभी पूर्व से उत्पाद पुलिस द्वारा कोपा थाना के नयका बाजार पर शराब चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुरेश सिंह को पुलिस द्वारा रोका गया। रोके जाने के बाद सुरेश सिंह पुलिसकर्मियों का विरोध करने लगे। इसी बीच पुलिसककर्मी ने सुरेश सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मोबाइल और कैश ले लिया। इसी दौरान सुरेश सिंह को हार्ट अटैक आ गया। वह जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिसककर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया लिया
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।  लोगों ने पुलिसककर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी बढ़ती भीड़ को देख फरार हो गए। चार महिला -पुरुष पुलिसकर्मियों को दुकान में बंधक बना लिया गया। इधर, सूचना मिलते ही आसपास के चार थानों की पुलिस सहित रिजर्व फोर्स पहुंची और हालात को काबू में किया। सदर एसडीओ डीएसपी और उत्पाद अधीक्षक के पहुंचने के बाद मृत व्यवसायी के पुत्र और चश्मदीद की गवाही पर प्रथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी पुलिसककर्मियों को कोपा थाना को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पाद पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा था
मृत व्यवसायी के छोटे बेटे अभिषेक ने बताया कि राठौर नेवाजी टोला से दुकान बंदकर घर जा रहे थे। तभी नयका बाजार पर उत्पाद पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा था। हम सभी गाड़ी रोक ही रहे थे। तबतक पुलिस ने लाठी बरसा दी। इस कारण पीछे बैठे मेरे पिता जी गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल और दो लाख कैश भी ले लिया। लोगों का कहना है कि जांच के क्रम में पुलिस की गाड़ी से मोबाइल बरामद हुआ लेकिन कैश का पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed