फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BPSC teacher love affair with students's sister.family got married after meeting secretly.

Bihar News : BPSC शिक्षक को छात्रा की बहन से हुआ प्यार, इस वजह से करना पड़ा निकाह

Tue, 20 Feb 2024 06:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Feb 2024 06:02 PM IST
सार

Bihar : बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार अभ्यर्थियों को बीपीएससी की परीक्षा लेकर उन्हें बहाल कर रही है। वहीं पढ़ाने के क्रम में छात्रा की बहन से शिक्षक के प्रेम करने का मामला सामने आया, जिसके बाद परिजनों ने दोनों का निकाह करवा दिया।

विज्ञापन
Bihar News : BPSC teacher love affair with students's sister.family got married after meeting secretly.
बीपीएससी शिक्षक नूर अहमद तरमजी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में रंगेहाथ पकड़े जाने पर एक BPSC शिक्षक का लोगों ने निकाह करवा दिया। मामला औराई थाना क्षेत्र के भलूरा पंचायत अंतर्गत  जगौगिला गांव का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि BPSC के एक शिक्षक अपनी प्रेमिका के कमरे में चुपके से मिलने गये थे। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को लग गई। यह खबर वहां आग की तरह फैल गई और फिर रात के 12 बजे लोगों ने दोनों का निकाह करवा दिया।

विज्ञापन


चोरी-चोरी चुपके-चुपके मिल रहे थे कमरे में 
स्थानीय लोगों का कहना है कि मीनापुर थाना क्षेत्र के दहीपट्टी के निवासी नूर अहमद तरमजी ने  BPSC शिक्षक के तौर पर नवंबर 2023 में मध्य विद्यालय औराई प्रखंड इलाके के जोगलिया उर्दू स्कूल में योगदान किया। नियुक्ति के बाद वह वहां वह किराए का मकान लेकर मां के साथ रहने लगा। इसी बीच स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की बड़ी बहन साहिबा परवीन नाम की लड़की से फोन पर बातचीत होने लगी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और यह लगातार जारी रहा। प्यार का रंग लगातार गहरा होता चला गया। स्थिति यह हो गई कि दोनों एक दूसरे से अब चोरी-चोरी चुपके चुपके मिलने लगे। पहले घर के बाहर मिलते थे अब घर में ही मिलने लगे। इसी क्रम में देर रात में उक्त शिक्षक को प्रेमिका के कमरे में घुसते हुए ओर मिलते हुए देख लिया। इसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुँच गये और फिर दोनों का निकाह करवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed