{"_id":"67daca5b783433c81906a69b","slug":"bihar-news-bpsc-teacher-arrested-during-counseling-for-submitting-fake-aadhaar-bihar-residential-uttar-prade-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Teacher : यूपी से आकर बिहार में शिक्षक बने तीन गुरू पकड़े गए, आरक्षण पाने के लिए किया बड़ा घालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Teacher : यूपी से आकर बिहार में शिक्षक बने तीन गुरू पकड़े गए, आरक्षण पाने के लिए किया बड़ा घालमेल
Wed, 19 Mar 2025 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:14 PM IST
सार
Bihar : बिहार सरकार ने इस बार शिक्षकों की भारी बहाली की है। बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के भी अभ्यर्थी बिहार में आकर शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं, लेकिन अब तीन फर्जी शिक्षकों को पुलिस नने जालसाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीन फर्जी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में TRE 3 में बीपीएससी की परीक्षा में पास हुए तीन फर्जी अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से काउंसलिंग के दौरान की गई है। फर्जी शिक्षकों की गिरफ्तार होने के बाद शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन
आधार कार्ड से की थी छेड़-छाड़
घटना के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आज बेगूसराय में TRE 3 की नियुक्ति के लिए शिक्षकों का काउंसलिंग किया जा रहा था। तीनों अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन पर आरोप है कि ये लोग फर्जी तरीके से बिहार का आधार कार्ड बनवाकर यहां आरक्षण का लाभ लेकर नियुक्ति पाना चाहते थे। काउंसलिंग के दौरान जब उन लोगों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ-साथ जब इनके आधार कार्ड की जांच की गई तो पाया गया कि इनलोगों ने आधार कार्ड के साथ छेड़-छाड़ कर के अपना पता बदल दिया था। इस दौरान तीनों को फर्जी शिक्षा अभ्यर्थी घोषित करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब नगर थाना में प्राथमिक दर्ज कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के आने से पहले कार्यालय से एक अभ्यर्थी फरार
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इन लोगों पर लगातार हम लोग नजर बनाए हुए हैं। हम लोग काउंसलिंग के दौरान काफी सतर्क रहते हैं। गिरफ्तार किये गये शिक्षक अभ्यर्थियों में पप्पू कुमार भारती, अखिलेश कुमार, शिव शंकर गोंड एवं दीपक कुमार शामिल हैं। ये चारों शिक्षक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो कि टीआरई 3 की वैकेंसी निकलने के बाद फर्जी तरीके से आधार कार्ड बिहार का बनाकर आरक्षण का लाभ लेने के लिए दस्तावेज लगाए थे। जिसकी काउंसलिंग के दौरान जांच पड़ताल की गई तो शिक्षक अभ्यर्थी धाराएं। जिसमें से दीपक कुमार भागने में सफल रहे। इन सभी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज शिक्षा विभाग के द्वारा कराई जा रही है।