फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BPSC Mains Result, Who is BPSC Topper, BPSC Toppers guidance and top formula for BPSC Result

BPSC Result : बीपीएससी मेंस टॉपरों की खूबी जानिए, गुर- कैसे की तैयारी कि ऐसा आया रिजल्ट, सलाह- क्या करें आप भी

Tue, 16 Jan 2024 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jan 2024 09:54 AM IST
सार

BPSC Topper : बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं मुख्य परीक्षा कुछ नए अंदाज में ली गई थी। बहुत कुछ बदलाव के साथ। इस बार के टॉप 10 कौन हैं, क्या हैं इनकी खूबियां? कैसे इन्होंने इस परीक्षा में इतना अच्छा प्रदर्शन किया और क्या दूसरों को सलाह दे रहे?

विज्ञापन
Bihar News : BPSC Mains Result, Who is BPSC Topper, BPSC Toppers guidance and top formula for BPSC Result
टॉप 10 में प्रियांगी मेहता ने पहला और अनुभव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 324 पद निकली वैकेंसी में कुल 322 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस बार पटना की प्रियांगी मेहता टॉपर बनी हैं। इतना ही नहीं टॉप 10 में छह महिला अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। प्रियांगी के अलावा टॉप 10 में प्रेरणा सिंह तीसरे पर, अंजली जोशी चौथे पर, अंजली प्रभा सातवें पर, अनुकृति मिश्रा आठवें पर, और मीमांसा दसवें स्थान पर रहीं। वहीं पुरुषों में अनुभव दूसरे पर, सौरभ रंजन पांचवें पर, आसिम खान छठे पर और आकाश कुमार नौवें स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


सेल्फ स्टडी को सभी टॉपर ने बताया मूलमंत्र
लोकसेवा आयोग की परीक्षा को लेकर अधिकतर अभ्यर्थी के बीच सवाल रहता है कि बिना कोचिंग के कैसे तैयारी करें। कई ऐसे भी अभ्यर्थी होते हैं, जो किसी न किसी वजह से कोचिंग नहीं ले पाते हों। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बीपीएससी टॉपर ने सफलता का मूल मंत्र दिया है। पहले ही प्रयास में सफलता पाने वाली पटना के संदलपुर की प्रियांगी मेहता ने कहा कि उन्होंने सेल्फ स्टडी पर सबसे ज्यादा फोकस किया। इसके सहारे ही वह सफल हो पाई। प्रिंयागी ने कहा कि सोशल मीडिया से दूर रहकर ही आप पढ़ाई पर फोकस कर सकते हैं। वहीं दूसरा रैंक लाने वाले जहानाबाद के अनुभव ने कहा कि आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में लग गए। सेल्फ स्टडी पर सबसे ज्यादा फोकस किया। खुद से सारे नोट्स बनाए। दूसरे प्रयास में यूपीएससी के इंटरव्यू तक पहुंचने वाले अभिनव ने भी सेल्फ स्टडी को सफलता का मूल मंत्र बताया। यह भी कहा कि सबसे पहले आपका बेसिक क्लियर होना चाहिए।
विज्ञापन


एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करें
टॉपर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहीं हाजीपुर की प्रेरणा ने पहले ही प्रयास में सफलता पाई। बीटेक करने बाद प्रेरणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में लग गई। एनसीईआरटी को आधार बनाया। इनका कहना है कि विषयों पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। आपका कंसेप्ट क्लियर रहे। 50 किताबें पढ़ने के बजाए अगर एक किताब को अच्छे से पढ़ेंगे तो वह ज्यादा फायदेमंद होगा। सोशल मीडिया से बचें। सेल्फ स्टडी करें। एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करें। अफवाह से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजली जोशी ने नौकरी में रहते हुए सफलता पाई
वहीं चौथा स्थान प्राप्त करने वाली पटना की अंजली जोशी ने नौकरी में रहते हुए सफलता पाई। फिलहाल वह एपीओ के पद पर हैं। नौकरी में रहते हुए इन्होंने अपनी तैयारी में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने की। समय का अभाव होने के कारण इन्होंने घर में रहकर ही पढ़ाई की। एनआईटी जयपुर से स्नातक करने वाली अंजली ने लगातार दूसरी बार बीपीएससी की परीक्षा पास की।  परफेक्ट नोट्स बनाएं। परीक्षा में सफलता पाने के यह आपकी काफी मदद करेगा। 


रोजाना 7 से 8 घंटा की पढ़ाई से भी आपका रिजल्ट आ सकता है
वहीं पांचवें स्थान पर रहे पटना के सौरभ रंजन ने पहले ही प्रयास में सफलता पाई। सौरभ कहते हैं कि सफल होने के लिए आपका खुद पर विश्वास होना जरूरी है। रोजना अखबार जरूर पढ़ें। अपनी कमजोरी और मजबूती को समझें। एनसीईआरटी को आधार बनाएं। रोजाना 7 से 8 घंटा की पढ़ाई से भी आपका रिजल्ट आ सकता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed