फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BPSC announced exam date Lecturer Mining Engineering exam download admit card

BPSC : व्याख्याता और माईनिंग इंजीनियरिंग की परीक्षा की तिथि घोषित, ऐसे किया जायेगा प्रवेश पत्र डाउनलोड

Fri, 07 Mar 2025 09:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 07 Mar 2025 09:00 PM IST
सार

Exam : राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता, माईनिंग इंजीनियरिंग की लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा का आवेदन ऑनलाईन लिया जायेगा।

विज्ञापन
Bihar News : BPSC announced exam date Lecturer Mining Engineering exam download admit card
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता, माईनिंग इंजी. (विज्ञापन संख्या 57/2024) के अंतर्गत लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कुल 06 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन लिया जायेगा। लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा पटना अवस्थित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का समय 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन


इस विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से केवल लिखित परीक्षा में शामिल कराया जा रहा है। प्रवेश पत्र निर्गत होने एवं लिखित परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन / साक्षात्कार में शामिल होने वाले किसी भी उम्मीदवार की अर्हता सम्पुष्ट नहीं होती है। विज्ञापन की कंडिका 10 के अनुसार उम्मीदवारों की अर्हता/पात्रता के संबंध में उनके द्वारा साक्षात्कार / दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत प्रमाण पत्रों/कागजातों के आधार पर आयोग विज्ञापन में अंकित शर्तों के आलोक में अंतिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन


उम्मीदवार द्वारा ऑनलाईन आवेदन में की गई प्रविष्टि एवं उससे संबंधित कागजात में किसी भी प्रकार की भिन्नता रहने/पाये जाने या आयोग द्वारा किसी भी स्तर पर उनकी अभ्यर्थिता से संबंधित जाँच के क्रम में विज्ञापन की शर्तों को पूरा नहीं किए जाने/वांछित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में उनकी अभ्यर्थिता रद्द करने के लिए आयोग स्वतंत्र होगा एवं आयोग का उक्त निर्णय सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उक्त लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in पर परीक्षा प्रारम्भ होने की निर्धारित तिथि के एक सप्ताह पूर्व उपलब्ध किये जाएंगे, जिसे उम्मीदवार अपना User Id & Password (जो इस विज्ञापन के ऑनलाईन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को मिला था) डालकर डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु अंतिम दिन का इंतजार नहीं करेंगे। उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में डाक (By Post) से प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं भेजे जाएगें।


उक्त परीक्षा के लिए अभ्यर्थी एक e-Admit Card अतिरिक्त लेकर उपस्थित होंगे। परीक्षा कक्ष में उक्त e-Admit Card में सभी Details अंकित कर अपना हस्ताक्षर करते हुए वीक्षक को निश्चित रूप से सुपुर्द करेंगे तथा एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखेंगे। e-Admit Card में अंकित पहचान पत्र (Photo ID) के साथ परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश वर्जित रहेगा।

                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed