फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : boyfriend girlfriend love affair converted in love marriage on valentine week

Valentine Week : प्रेमिका ने इंटर परीक्षा का पेपर लिखते ही प्रेमी को बुलाया, फिर मंदिर पहुंच हाथ थाम लिया

Thu, 13 Feb 2025 10:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Feb 2025 10:47 AM IST
सार

Bihar News : वह इंटर की परीक्षा दे रही थी, लेकिन वेलेंटाइन वीक को यादगार बनाने की तैयारी भी साथ-साथ कर रही थी। प्रेमी को पता भी नहीं था, उसने उसे बुलाया और फिर यहां-वहां घुमाते हुए उसे लेकर मंदिर पहुंच गई। यहां हाथ थाम शादी कर ली।

विज्ञापन
Bihar News : boyfriend girlfriend love affair converted in love marriage on valentine week
इंटर परीक्षा केंद्र से निकलते ही शादी के लिए प्रेमी को लेकर निकल गई थी युवती। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अजब प्रेम की गजब कहानी आप सभी ने सुनी होगी। लेकिन, वेलेंटाइन वीक में बिहार के छपरा में कुछ अलग तरह की प्रेम विवाह की चर्चा जोरों पर चल रही है। अब चाहे जो भी हो, राजीव और उसकी प्रेमिका अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। इस अनोखी शादी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद वर पक्ष के लोगों में थोड़ी-सी नाराजगी थी, लेकिन वह भी दूर हो गई है। सारण जिला अंतर्गत अनुमंडलीय मुख्यालय सोनपुर बाजार स्थित रामसुंदर दास महिला महाविद्यालय में इंटर की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा ने न केवल उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखे, बल्कि अपनी किस्मत का फैसला भी उसी दिन लिख लिया। परीक्षा खत्म होते ही वह सीधे शादी के मंडप में जा पहुंची और अपने प्रेमी के साथ सात फेरे ले लिए।

विज्ञापन


प्रेमिका ने इंटर परीक्षा के दौरान योजना बना ली
मामला सारण जिले के दरियापुर और दिघवारा नगर पंचायत  क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां दिघवारा नगर पंचायत के रायपट्टी मोहल्ला निवासी राजीव कुमार की मुलाकात दो साल पहले दरियापुर प्रखंड क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। हालांकि धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रगाढ़ होता चला गया, लेकिन समाज और परिवार की बंदिशों ने इसे विवाह तक पहुंचने नहीं दिया था। परीक्षा के दिन युवती ने राजीव को अपने घर बुलाया और परीक्षा केंद्र तक छोड़ने को कहा। राजीव के लिए यह आम दिन जैसा था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी प्रेमिका ने कुछ और ही योजना बना रखी थी। परीक्षा खत्म होते ही युवती ने कहा कि अब घर नहीं बल्कि सोनपुर प्रखंड अंतर्गत मामा के घर चलना है। राजीव भी बगैर कुछ सोचे समझे साथ हो लिया।
विज्ञापन


पहले से लड़की के परिजन तैयार बैठे थे शादी के लिए
जैसे ही दोनों वहां पहुंचे, कहानी ने एक अलग ही रोमांचक मोड़ ले लिया। पहले से तैयार बैठे परिजनों ने राजीव को गाड़ी में बिठाया और सीधे पहलेजा घाट स्थित राम जानकी मंदिर ले गए। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे होने लगे। राजीव पहले तो थोड़ा हिचकिचाया, लेकिन जब प्रेमिका ने हाथ पकड़ कर कहा कि अब चाहे जो भी हो पीछे नहीं हटना है। वह भी मुस्करा उठा और विवाह के लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed