{"_id":"670e4f6a3f9ffd214a09c911","slug":"bihar-news-boy-dies-in-purnia-drowned-in-a-puddle-while-playing-body-found-after-three-hours-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में सात साल के मासूम की मौत; खेलने के दौरान पोखर में डूब गया, तीन घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में सात साल के मासूम की मौत; खेलने के दौरान पोखर में डूब गया, तीन घंटे बाद मिला शव
Tue, 15 Oct 2024 04:48 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:48 PM IST
सार
डगरूआ थाने की पुलिस ने बताया कि खेलने के दौरान पोखर में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हुई। मौत के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पोखर में डूबने से बच्चे की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में खेलने के दौरान पोखर में डूबने से सात वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के लालबालू की है। मृतक बालक की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के लालबालू गांव निवासी दिलीप बढ़ई के सात वर्षीय पुत्र प्रतीक बाला के रूप में की गई है।
तीन घंटे तक खोजबीन बाद मिला शव
घटना के संबंध में मृतक बालक के मामा दीपक बढ़ई ने बताया कि प्रतीक बाला के पिता प्रलय बाला मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रायगंज निवासी थे। पांच साल पूर्व बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद प्रतीक बाला अपने मां दीपाली बाला के साथ पूर्णिया में ही रहने लगा। सोमवार देर शाम पोखर के पास खेल रहा था। खेलने के दौरान पोखर में कब डूबा यह हम सब को पता नहीं चला। शाम के समय घर में नहीं दिखने पर आसपास काफी खोजबीन किए इसके बाद भी कुछ पता नहीं चला। जब घर के पीछे पोखर के पास गया तो देखा कि प्रतीक का चप्पल बाहर में है। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पोखर में तीन घंटे तक लगातार खोजबीन करने के बाद प्रतीक का लाश मिली।
प्रतीक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है
प्रतीक का लाश पोखर में मिलने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। प्रतीक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। डगरूआ थाने की पुलिस ने बताया कि खेलने के दौरान पोखर में डूबने से एक 07 वर्षीय बालक की मौत हुई। मौत के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।