फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Body of missing minor girl recovered from well in Patna, liquor bottles recovered from near body.

Bihar News : लापता नाबालिक बच्ची का शव कुएं से बरामद, खेलने के दौरान हुई थी गायब

Thu, 28 Dec 2023 11:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Dec 2023 11:32 PM IST
सार

Bihar : बुधवार को बच्ची खेलते खेलते गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। खोज लागातार जारी रही और अंत में गांव के एक कुएं से उसका शव बरामद हुआ। उस कुएं के पास से पुलिस ने शराब की बोतल और चखना बरामद किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Body of missing minor girl recovered from well in Patna, liquor bottles recovered from near body.
प्रिया का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में लापता 7 वर्ष के नाबालिक बच्ची का शव गांव के एक कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस ने कुएं के पास से शराब और बीयर की बोतलों के साथ साथ चखना और फूल बरामद किए हैं। घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव की है। मृतका की पहचान निजामपुर गांव के रहने वाले चंद्रमणि कुमार की पुत्री शीशा कुमारी उर्फ प्रिया कुमारी (7) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला। फिर पुलिस ने डॉग स्कॉइड और एसएफएल टीम को भी बुलाया।

विज्ञापन


खेलने के दौरान गायब हुई 
घटना के संबंध में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रिया कुमारी बुधवार की शाम घर से खेलने गई थी लेकिन इसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन इसके बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर परिजनों ने गुरुवार की सुबह दीदारगंज थाने में प्रिया कुमारी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार की शाम निजामपुर गांव से किसी ने कुएं में लाश होने की बात कही। शव मिलने की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव को कुएं से निकलवाया।
विज्ञापन


घटनास्थल से शराब की बोतल सहित अन्य चीज बरामद 
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक कुआं है जिससे लोग खेत में सिंचाई करने का काम करते हैं। उसी कुआं में बच्ची का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और चखना बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed