फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Body of Bihar Police jawan, sergeant reaches Gaya; People protested; Policeman dies in Bhagalpur

Bihar News : सार्जेंट का शव पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन, यह आरोप लगाकर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया बवाल

Wed, 29 Nov 2023 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Nov 2023 04:21 PM IST
सार

मृत सार्जेट अभिषेक कुमार के भाई विवेक कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी है। जो व्यक्ति आत्महत्या करेगा उसका हाथ भला कैसे टूट सकता है? शरीर पर भी कई जगह जख्म के निशान थे।

विज्ञापन
Bihar News: Body of Bihar Police jawan, sergeant reaches Gaya; People protested; Policeman dies in Bhagalpur
शव पहुंचते ही लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के चेरकी थाना क्षेत्र के जमड़ी गांव निवासी सार्जेंट (बिहार पुलिस) अभिषेक कुमार (28) का शव गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। परिजनों का कहना है कि अभिषेक की हत्या हुई। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने शव के साथ गया-चेरकी मुख्य सड़क मार्ग के वायरलेस गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। साथ ही आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे। बता दें कि अभिषेक कुमार भागलपुर के पुलिस लाइन में सार्जेंट के पद पर तैनात था। बुधवार को उसका शव गया पहुंचा। इसके बाद परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोग पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बताया कि अभिषेक ने आत्महत्या कर ली
मृत अभिषेक के छोटे भाई विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार को फोन पर हमें यह जानकारी भागलपुर के पुलिसकर्मियों के द्वारा दी गई कि अभिषेक की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। इसके बाद हमलोग वहां पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि अभिषेक ने आत्महत्या कर ली है। हमलोगों ने कहा कि अभिषेक कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकता है। वह फोन पर भी लगातार जानकारी दे रहा था कि पुलिस लाइन के डीएसपी और मुंशी फर्जी कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कई कागजातों पर हस्ताक्षर किए गए
विवेक ने बताया कि दो दिन पहले अभिषेक ने बताया कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कई कागजातों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उसने डीएसपी और मुंशी को यह हिदायत दी कि वह पूरे मामले की जानकारी भागलपुर के एसएसपी को देगा। संभवत इसी से नाराज उक्त पुलिसकर्मियों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी है। जो व्यक्ति आत्महत्या करेगा उसका हाथ भला कैसे टूट सकता है? जब हमलोग वहां पहुंचे तब उसका हाथ टूटा हुआ था। शरीर पर भी कई जगह जख्म के निशान थे। उन्होंने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Bihar News: Body of Bihar Police jawan, sergeant reaches Gaya; People protested; Policeman dies in Bhagalpur
सार्जेंट अभिषेक कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण बोले- दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो
स्थानीय महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अभिषेक बहुत ही सरल स्वभाव का लड़का था। दो साल पहले उसकी नौकरी सार्जेंट के पद पर लगी थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी, लेकिन वहां के पुलिसकर्मी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उसकी हत्या को आत्महत्या बता रहे हैं। हमलोग मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। सरकार द्वारा भी पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed