फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Body of 12-year-old child found in Gaya: Murder suspected: Bihar Police investigation

Bihar News: 12 साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- मारकर तालाब में फेंक दिया

Thu, 17 Apr 2025 01:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

Gaya News: परिजनों का कहना है कि उदय कुमार साइकिल से घर से बाहर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। तालाब के पास उसका शव मिला तो हमलोग हैरान रह गए। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Bihar News: Body of 12-year-old child found in Gaya: Murder suspected: Bihar Police investigation
उदय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में तालाब में तैरता बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चे की शव की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। यह पूरा मामला गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के मंझला कला गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के मंझला कलां गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक तालाब में लापता मासूम का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान मंझला कला गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव के 10 वर्षीय उदय कुमार के रूप में हुई। यह मामला अब न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


देर शाम से था लापता 
परिजनों ने बताया कि बुधवार को उदय कुमार अपने स्कूल मध्य विद्यालय धांचू से करीब 11 बजे घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह साइकिल लेकर बाहर निकला गया। लेकिन, देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब बहुत देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजन उसे खोजबीन करने लगे। आसपास के गांवों में के साथ-साथ तालाब के पास भी खोजबीन किया। रात में जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो गुरपा थाना में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

Bihar: 'उस ग्रुप में शामिल नहीं हुआ, तो बेटे को मार डाला', बिहारी युवक की दिल्ली में हत्या पर पिता ने ऐसा कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में तैरता मिला शव
सुबह घर से महज सौ मीटर दूर  तालाब में उदय का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने तालाब से बच्चे की साइकिल भी बरामद किया। बच्चे का दोनों आंख के नीचे और गले में गहरे जख्म के निशान पाया गया। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को तालाब में फेकने का आशंका जताया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed