फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bodies of two people found in Patna suicide: Bihar police engaged in investigation

Bihar News : पटना में छात्रा समेत दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, लोगों ने कहा- दोनों ने फंदे से झूलकर दी जान

Thu, 03 Apr 2025 02:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 03 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

Patna News: पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि अलग अलग जगह छात्रा समेत दो लोगों ने फंदे से झूलकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Bihar News: Bodies of two people found in Patna suicide: Bihar police engaged in investigation
कदमकुंआ थाना क्षेत्र में दोनों मामले हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दो सुसाइड से सनसनी मच गई है। पहली घटना मछुआटोली इलाके में हुई। यहां एक हॉस्टल के कमरे में 23 वर्षीय छात्रा कोमल रानी की लाश फंदे से झूलती मिली। वहीं दूसरी घटना मुसल्लहपुर स्थित नाथू लेन में हुई। यहां एक मकान के कमरे में युवक की लाश मिली। पुलिस का कहना है दोनों मामले आत्महत्या के प्रतीत हो रहे हैं। 

विज्ञापन

 

इधर, छात्रा की मौत के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वह नालंदा जिले की निवासी थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। लोगों का कहना है कि कोमल रानी लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। इसके लिए उनके परिजन झाड़-फूंक के साथ-साथ डॉक्टर से भी इलाज करवा रहे थे। आशंका है कि उसने बुधवार रात फंदे से झूलकर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा- डिप्रेशन में थी छात्रा

इधर, आत्महत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा था कि मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही है और इसमें किसी का दोष नहीं है। सूत्रों का कहना है कि कोमल की एक सहेली ने भी लगभग तीन साल पहले प्रतियोगिता परीक्षा में असफलता मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, जिससे वह मानसिक रूप से प्रभावित थी।


पारिवारिक विवाद के कारण दी जान

वहीं दूसरी घटना मुसल्लहपुर स्थित नाथू लेन में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
यह भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed