फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boat full of passengers capsizes in Ganga river in Katihar, two children missing, boat accident

Bihar News: गंगा में यात्रियों से भरी नाव पलटी, दो बच्चे लापता; 10 लोगों ने किसी तरह बचाई जान

Sun, 03 Nov 2024 04:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, गंगा नदी में नाव हादसा हुआ है। नाव पर सवार यात्रियों को आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन कुछ बच्चे अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम की मदद से इनकी तलाश चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Boat full of passengers capsizes in Ganga river in Katihar, two children missing, boat accident
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कटिहार जिले में बड़ा नाव हादसा हुआ है। मनिहारी ब्लाॅक के हाटकोला गांव के पास गंगा नदी में 12 लोगों से भरी नाव पलट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थनीय लोगों की मदद से किसी तरह 10 लोगों को बाहर निकाल लिया। वहीं दो बच्चे लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई। इनकी पहचान दिलारपुर निवासी लवली और नेहा कुमार के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
पुलिस के अनुसार, गंगा नदी में नाव हादसा हुआ है। नाव पर सवार यात्रियों को आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन कुछ लोग अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और लापता लोगों की खोजबीन जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी मनोज कुमार, सीओ निहारिका, पेक्स अध्यक्ष ललन यादव और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बच्चों की तलाश में छापेमारी चल रही
नदी से बचकर बाहर निकले यात्री ने बताया कि नाव में एक बड़ा छेद हो गया था। इससे पानी रिसकर अंदर आ रहा था। जब तक नाविक नाव से पानी बाहर निकाल पाता, तब तक हादसा हो गया। विधायक ने कहा कि लापता बच्चों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed