फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boat capsized in Gandak river of West Champaran, six people drowned; SDRF search operation

Bihar News : गंडक नदी में पलटी नाव, छह लोग डूबे; दियारा जा रहे थे सभी, एसडीआरएफ की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

Sat, 24 Aug 2024 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

जिला प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की बचाव मे जुटी हुई है।  डूबे लोगों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Boat capsized in Gandak river of West Champaran, six people drowned; SDRF search operation
नदी किनारे लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नाव सवार छह लोग डूब गए। सभी लोग लापता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फौरन एसडीआरएफ को बुलाया। स्थानीय तैराक और एसडीआरएफ की टीम छह लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सभी लोग गंडक नदी पार कर दियरा क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे। अचानक गंडक की तेज धार में नाव अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हादसा हुआ। इधर, घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दिया। स्थानीय प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर डूबे हुए लोगों की बचाव मे जुटी हुई है। वही डूबे लोगों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed