फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP will celebrate Black Day, agitation in entire Bihar; Samrat Chowdhary, Vijay Sinha, Patna

Bihar : आज काला दिवस मना रही भाजपा, कल पूरे बिहार में प्रदर्शन; कहा- गुंडों ने हमारे कार्यकर्ता की जान ले ली

Fri, 14 Jul 2023 06:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jul 2023 06:44 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की निर्मम-निर्लज्ज हत्या का हिसाब बिहार की जनता लेगी। बिहार को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और आज इसी पवित्र धरती पर नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। नीतीश कुमार जी ममता दीदी की राह पर चल पड़े हैं, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर हमले से हुई मौत के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
Bihar News : BJP will celebrate Black Day, agitation in entire Bihar; Samrat Chowdhary, Vijay Sinha, Patna
भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग करते प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा आज काला दिवस मना रही है। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई है। इसलिए हमलोग शुक्रवार को काला दिवस मना रहे हैं। साथ ही शनिवार को बिहार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के प्रतिनिधि दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम कहां हुआ है, जब होगा तब पता चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता की नीतीश कुमार ने हत्या की है। पार्टी इसकी निंदा करती है। जब से नीतीश कुमार ममता दीदी के संरक्षण में आए हैं, तब से ये हो रहा है। गुरुवार को जो भी हुआ वह जंगलराज रिटर्न था। जंगलराज की उत्पत्ति लालू यादव ने की थी, आज नीतीश कुमार और तेजस्वी ने जंगलराज रिटर्न किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुशील मोदी ने पूछा-  महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, 10 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी पर विश्वासघात, शासन में भ्रष्टाचार और चौपट कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित विधानसभा मार्च पर बर्बर लाठीचार्ज कर एक कार्यकर्ता की जान लेना और दर्जनों लोगों को बुरी तरह जख्मी करना निंदनीय है। उन्होंने पूछा कि क्या यही लोकतंत्र है नीतीश कुमार जी? प्रदर्शन करने के अधिकार को लाठी के बल पर रौंदने वाली सरकार किस मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है ? उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग के समर्थन में भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में आकर नीतीश कुमार ने पुलिस को निरंकुश और हिंसक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरिराज बोले- पवित्र धरती पर नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी
भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की निर्मम-निर्लज्ज हत्या का हिसाब बिहार की जनता लेगी। बिहार को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और आज इसी पवित्र धरती पर नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। नीतीश कुमार जी ममता दीदी की राह पर चल पड़े हैं, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर हमले से हुई मौत के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। अहंकारी नीतीश कुमार द्वारा जहानाबाद भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई।
 

Bihar News : BJP will celebrate Black Day, agitation in entire Bihar; Samrat Chowdhary, Vijay Sinha, Patna
गांधी मैदान में प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विजय सिन्हा बोले- महागठबंधन सरकार भाजपा नेता की मौत के जिम्मेदार
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जितनी माता-बहने विधवा हुई, नरसंहार हुआ। उस जंगलराज को सीएम नीतीश ने जनताराज कहा। भाजपा ने कहा यह जनताराज नहीं गुंडाराज है। इन गुंडो ने जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाकर आज उनकी जान ले ली। कई लोग घायल हो गए। इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिस जंगलराज को हमने खत्म किया था। चाण्क्य बनकर चंद्रगुप्त बनाया था। आज आप जंगलराज वाले से गलबहिया कर रह हैं। आप जिस जनादेश के अपमान करके उनसे जा मिले वह गलत है। इन सब पर हत्या का FIR दर्ज होना चाहिए। महागठबंधन सरकार भाजपा नेता की मौत के जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed