फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP ex leader Jharkhand mla saryu Rai joined jdu party CM Nitish Kumar Bihar Sanjay Jha jdu

Saryu Rai : भाजपा के दिग्गज से बागी बने सरयू राय जदयू में; झारखंड में नीतीश कुमार की पार्टी पर कैसा पड़ेगा असर

Sun, 04 Aug 2024 06:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Aug 2024 06:47 PM IST
सार

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। झारखंड में भाजपा को जोर का झटका देने वाले पुराने दिग्गज सरयू राय ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
Bihar News : BJP ex leader Jharkhand mla saryu Rai joined jdu party CM Nitish Kumar Bihar Sanjay Jha jdu
सरयू राय के साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार समेत अन्य नेता। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

झारखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सरयू राय अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आ चुके हैं। आज जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जदयू ज्वाइन करने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे विश्वास है, के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन


सीएम रघुबर दास को हरा चुके हैं 
झारखंड की राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले सरयू राय की एक समय में भारतीय जनता पार्टी में अच्छी पकड़ मानी जाती थी। जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो सरयू राय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए थे। कुछ दिन बाद से ही उनका रिश्ता तत्कालीन सीएम रघुबर दास से बिगड़ता चला गया। 2019 के विधानसभा चुनाव में सरयू राय को बेटिकट कर दिया गया। सरयू राय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि रघुबर दास की जिद्द के कारण उनके नेता को जमशेदपुर पश्चिमी सीट टिकट नहीं मिला। इसके बाद सरयू राय बागी हो गए और रघुबर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। और, रघुबर दास की सीट जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने का घोषणा किया। चुनाव परिणाम आया तो सरयू राय भारी मतों से जीत गए। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहे हैं
जदयू में शामिल हुए सरयू राय को ही बिहार का चर्चित पशुपालन घोटाले का खुलासा करने का श्रेय जाता हे। उस समय झारखंड बिहार राज्य का ही हिस्सा हुआ करता था। इसके बाद सरयू राय ने ही मधु कोड़ा पर खनन घोटाले का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ा तो मधु कोड़ा कोड़ा को इस्तीफा देना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में एनडीए की स्थिति मजबूत होगी
सरयू राय ने पूर्व सीएम रघुबर दास को चुनाव में हराकर भाजपा को बड़ा झटका दिया था। आलम यह हुआ कि भाजपा की सरकार नहीं बन पाई। जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सरयू राय के आने से झारखंड में एनडीए मजबूत होगा। झारखंड में आगामी चुनाव को लेकर जदयू का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed