फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP bihar president with cm nitish kumar not with giriraj singh on hindu swabhiman yatra

Giriraj Singh : भाजपा सीएम नीतीश कुमार के साथ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से झाड़ा पल्ला; किस बात पर यह दूरी

Wed, 16 Oct 2024 03:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Oct 2024 03:19 PM IST
सार

Bihar News : बिहार भाजपा अध्यक्ष और नीतीश कुमार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा को पार्टी से अलग करार दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के प्रति भाजपा की आस्था जताते हुए ऐसा कहा।

विज्ञापन
Bihar News : BJP bihar president with cm nitish kumar not with giriraj singh on hindu swabhiman yatra
गिरिराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भारतीय जनता पार्टी थोड़ी भी दूरी नहीं बनाएगी। ऐसी आशंका भी नहीं हो, इसके लिए भाजपा एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। इसी क्रम में बिहार भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से दूरी बना ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश कुमार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा से पार्टी को अलग करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की यात्रा नहीं। जहां गिरिराज बार-बार हिंदुत्व कार्ड खेल रहे, वहीं जायसवाल ने कहा कि हम नफरत या सियासत के नाम पर नहीं मोहब्बत के नाम पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


सेक्युलर इमेज को कोई खतरा नहीं है
दिलीप जायसवाल ने कहा कि हिन्दू स्वाभिमान यात्रा भाजपा का कार्यक्रम नहीं है। गिरिराज सिंह की यात्रा से नीतीश कुमार की सेक्युलर इमेज को कोई खतरा नहीं है। सीएम नीतीश की सेक्युलर इमेज के साथ दिलीप जायसवाल साथ खड़े हैं। बिल्कुल यहां किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन


सात दिन के अंदर करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा
वहीं बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा एक हफ्ते में कर दी जाएगी। तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू होने और स्थगित होने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस समय बाढ़ में जनता थी। उस समय वो जनता को पूछने नहीं गए और राजनीतिक दुकानदारी चलाने निकले थे। जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है। आगामी चुनाव परिणाम में स्पष्ट हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed