फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP Bihar leader Vijay sinha targets nitish kumar on revanth reddy dna issue, lalu yadav family

Bihar : नीतीश को कब मिलेगी माफी, बताया विजय सिन्हा ने; लालू पर बोले- नास्तिक किसके खर्च पर विशेष विमान से गए

Fri, 08 Dec 2023 06:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Dec 2023 06:22 PM IST
सार

BJP News : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने पूछा है कि जिस पार्टी के नेता देवी-देवताओं का अपमान कर रहे, उसके अध्यक्ष का पूरा परिवार किसके पैसे पर विशेष विमान से गया है? उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Bihar News : BJP Bihar leader Vijay sinha targets nitish kumar on revanth reddy dna issue, lalu yadav family
प्रतिपक्ष नेता विजय सिन्हा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"ब्राह्मण परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। जिस दल के मंत्री-विधायक सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर भद्दी टिप्पणी करेंगे, उसके मुखिया विशेष विमान से तिरुपति बालाजी जाएंगे। खर्च कौन उठा रहा, यह बताएंगे? क्या बिहारी डीएनए को अपशब्द कहने वाले के साथ खड़े होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता माफ करेगी?"- बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लालू-नीतीश को कड़े शब्दों में टारगेट किया। उन्होंने कहा कि बिहार में सनातन विरोध और बिहारियों के खिलाफ बोलने वालों का राज है। जातिवाद और परिवारवाद से आगे किसी को कुछ दिख ही नहीं रहा है।

विज्ञापन


पूछा मोकामा और गोपालगंज में हारने के क्या कारण हैं  
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला किया। लखीसराय गोली कांड में पीड़ित परिवार विजय सिन्हा से मिलने आये थे और इस मौके पर उन्होंने जदयू और राजद पर खूब बोले। विजय सिन्हा ने कहा कि यह जदयू और राजद के लोग कांग्रेस के माथे पर ठिकरा फोड़ रहे हैं कि कांग्रेस के कारण हार हो गई, धिक्कार है ऐसे दोहरे चरित्र के लोगों पर। ये लोग अपने बिहार के बारे में क्यों नहीं बताते हो। विजय सिन्हा ने कहा कि सात पार्टी का गठबंधन था तो मोकामा के अंदर क्या हाल हुआ गोपालगंज कुढ़नी क्यों हार गया। जब अपने घर के लोग उनपर विश्वास नहीं करते हैं तो फिर दूसरे राज्य में उनकी बात पर विश्वास कौन करेगा।
विज्ञापन


हत्यारों पर नहीं होती है एफ.आई.आर 
विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जो जंगल राज को जनता राज कहकर गुंडाराज में तब्दील कर देता हो, अपराधियों को संरक्षण देता हो, उनके कैबिनेट में बैठा हुआ मंत्री जो साहनी की हत्या किया हुआ है, लेकिन आज तक उस पर FIR होने नहीं दिया। आज जो विधवा यहां बैठी हुई है उसके पति की हत्या की गई वह यहां बैठी है और खुलकर अपराधियों का नाम ले रही है उस पर FIR होने नहीं दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि वह व्यक्ति जो अपराध भ्रष्टाचार के कोख में पलता और बढ़ता है वह किसी भी राज्य में जाएगा तो उस पर कोई भी विश्वास नहीं करेगा और लोग वहां से उसको खदेड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed