फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP announced the central team, JP Nadda gave responsibility to Rituraj Sinha, Radha Mohan Singh

Bihar : भाजपा ने केंद्रीय टीम से राधामोहन सिंह की छुट्टी, जेपी नड्डा ने ऋतुराज सिन्हा को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 29 Jul 2023 01:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 PM IST
सार

BJP News : भाजपा की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 8 महामंत्री बने हैं। एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, सह संगठन महामंत्री एक, राष्ट्रीय सचिव 13, कोषाध्यक्ष एक और एक सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: BJP announced the central team, JP Nadda gave responsibility to Rituraj Sinha, Radha Mohan Singh
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ऋतुराज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच भाजपा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर है। बिहार के ऋतुराज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं वरीय नेता और मोतिहारी से सांसद और भाजपा के उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह को छुट़्टी दे दी गई है। वहीं राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नई टीम में 13 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। हालांकि, इस बार बिहार से किसी भी नेता को उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। साथ ही 8 महामंत्री बने हैं। एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, सह संगठन महामंत्री एक, राष्ट्रीय सचिव 13, कोषाध्यक्ष एक और एक सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पिछली कमेटी में भी राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी
भाजपा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम में बिहार से सिर्फ एकमात्र चेहरे ऋतुराज सिन्हा को जगह दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया है। पिछली कमेटी में भी इन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि पार्टी सांसद और सिक्योरिटी एंड इंटिलिजेंस (ASI) के संस्थापक RK सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा साल 2005 से भाजपा के साथ् जुड़े। इसके बाद लगातार संगठन में बने रहे। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वॉर रूम मैनेजमेंट के पीछे थे। 2015 में उन्हें प्रचार समिति के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद उन्होंने 2019 में अरूण जेटली की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय प्रचार समिति में शामिल कर लिया गया और राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया था। 
विज्ञापन


ऋतुराज सिन्हा के पिता RK सिन्हा की RSS में अच्छी पैठ
भाजपा सूत्रों की मानें तो ऋतुराज सिन्हा के पिता RK सिन्हा की RSS में अच्छी पैठ है। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा था। इसके बाद 2019 में वह चाह रहे थे कि ऋतुराज उनके जगह पटना साहिब से चुनावी मैदान में उतरे। लेकिन, अचानक रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया। इस सीट पर रविशंकर प्रसाद की जीत भी हुई थी। इधर, ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी के बाद लोग कयास लगा रहे हैं पटना साहिब सीट से उनकी दावेदारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed