फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bindeshwar Pathak honored with Padma Vibhushan, President Draupadi Murmu, bihar news

Bihar News : बिंदेश्वर पाठक पद्म विभूषण से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी पत्नी को दिया सम्मान

Mon, 22 Apr 2024 06:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

Bihar : बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया  है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी पत्नी अमोला पाठक को दिया  है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान करने के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Bindeshwar Pathak honored with Padma Vibhushan, President Draupadi Murmu, bihar news
बिन्देश्वर पाठक को पद्म विभूषण सम्मान, राष्ट्रपति से उनकी पत्नी अमोला पाठक पुरस्कार ग्रहण करती हुई। - फोटो : ANI

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उनकी पत्नी अमोला पाठक ने ग्रहण किया है। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक का 15 अगस्त 2023 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में निधन हो गया। 80 साल के डॉ. बिंदेश्वर पाठक पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके थे। बिंदेश्वर पाठक का दुनियाभर में नाम डॉ. बिंदेश्वर पाठक उस समय सुलभ शौचालय की अवधारणा लेकर आए, जब अगड़ी जातियों के लिए बिहार में या यहां तक कि देश में भी इस क्षेत्र में आना दुश्वारियां भरा होता था। पाठक ने सुलभ शौचालय के जरिए खुले में शौच को खत्म करने की मुहिम शुरू की। सुलभ शौचालय की मैला टंकियों में जमा हुए मल से ऊर्जा उत्पादन शुरू करने के बाद वे दुनिया भर में सुर्खियों में आए थे। 11 अगस्त की शाम को पटना के कालिदास रंगालय में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बिंदेश्वर पाठक आए थे।
विज्ञापन
बिंदेश्वर पाठक की मौत की खबर सुनकर पीएम मोदी भी हुए थे मर्माहत  सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की मौत 15 अगस्त 2023 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में हो गई। 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर पीएम मोदी का संबोधन समाप्केत हुआ, उसके कुछ ही घंटे बाद उन्हें डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की मौत की खबर मिली, जिसके बाद पीएम काफी मर्माहत हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
मन की बात में की थी चर्चा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार बनाते ही सबसे पहले स्वच्छता को मिशन बताया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात में डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक के संबंध में चर्चा करते हुए कहा था कि स्वच्छ भारत अभियान के क्रम में उन्हें बिहार की माटी के लाल डॉ. बिंदेश्वर पाठक से भी प्रेरणा मिली थी। पीएम मोदी ने कहा था कि डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने बिहार में भंगी मुक्ति आंदोलन से जुड़कर एक ऐसा अभियान चलाया, जिसने देश-विदेश में अलग पहचान बनाई। सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना के साथ पूरे देश में सुलभ स्वच्छता कॉम्पलेक्स बनाकर खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed