{"_id":"674a8a24761c27a3cb0e3bda","slug":"bihar-news-bihar-youth-festival-begins-in-lakhisarai-from-today-art-culture-nitish-kumar-vijay-sinha-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youth Festival 2024: आज से लखीसराय में बिहार युवा उत्सव का शुभारंभ; कला, संस्कृति, और प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Youth Festival 2024: आज से लखीसराय में बिहार युवा उत्सव का शुभारंभ; कला, संस्कृति, और प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन
Sat, 30 Nov 2024 09:14 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 30 Nov 2024 09:14 AM IST
सार
Bihar News: बिहार सरकार युवाओं को अपनी कला, संस्कृति, और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान कर रही। युवा महोत्सव में कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने का मौका मिलेगा। इसमें करीब 2000 से अधिक एकल और समूह कलाकार, विज्ञान मेला के विजेता और अन्य युवा प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन
लखीसराय में युवा महोत्सव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आज से लखीसराय में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। यह दो दिसंबर तक चलेगी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार और जिला प्रशासन लखीसराय की ओर से गांधी मैदान में इसका आयोजन हो रहा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा इसका शुभारंभ करेंगे। बिहार सरकार युवाओं को अपनी कला, संस्कृति, और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान कर रही। युवा महोत्सव में कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने का मौका मिलेगा। इसमें करीब 2000 से अधिक एकल और समूह कलाकार, विज्ञान मेला के विजेता और अन्य युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा चयनित कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
बिहार के प्रतिनिधित्व करने का गौरव मिलेगा
राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2024 के विजेताओं को बिहार के प्रतिनिधित्व करने का गौरव मिलेगा, और उन्हें युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह महोत्सव न केवल बिहार की संस्कृति और कला को प्रमोट करेगा, बल्कि यह राज्यभर के युवाओं को एकजुट कर उन्हें अपनी क्षमताओं को सामने लाने का एक अद्वितीय मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा यह महोत्सव
राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2024 का आयोजन बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने में मदद करेगा। यह उत्सव युवाओं के लिए एक अद्वितीय अवसर है, जिससे वे अपनी कला और संस्कृति का प्रचार कर सकेंगे और राज्यभर के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी पहचान बना सकेंगे।
विज्ञापन
जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, सितंबर और अक्टूबर 2024 में जिले स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन हुआ था। इसमें सभी जिलों में 19 कला विधाओं जैसे गायन, नृत्य, वादन, विज्ञान मेला, युवा कृति आदि में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रत्येक जिले से विजेता चयनित किए गए हैं, जो अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।