फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Weather today weather news bihar today's weather forecast patna weather gaya weather flood

Bihar Weather Today: बिहार के 36 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम; वज्रपात से बचें-बचाएं

Tue, 06 Aug 2024 08:23 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 06 Aug 2024 08:23 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में अब सावन आ गया लगता है। दिल्ली जैसी नौबत नहीं, लेकिन बारिश वाला माहौल हर जिले में लगभग हर समय लग रहा है। सूर्य का दर्शन कभी-कभी और कहीं-कहीं ही हो रहा है। जानें, क्या रहने वाला है मौसम, क्या है पूर्वानुमान।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Weather today weather news bihar today's weather forecast patna weather gaya weather flood
राजधानी पटना के बूंदाबांदी रातभर होती रही। सुबह भी धूप नहीं निकली है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के 38 में से 34 जिलों में आज मौसम बारिश वाला है। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर के लिए पूर्वानुमान में बारिश नहीं बता रहे हैं, लेकिन संभव है कि आसपास के जिलों का असर यहां भी पहुंचे। सुबह 10 बजे तक का पूर्वानुमान यह बता रहा है कि 20 जिलों में खास बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन दिन में यहां बारिश हो सकती है। यह जिले हैं-  कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, बांका, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया। राज्य के बाकी 18 जिलों में सुबह से ही बारिश का अलर्ट है। मूसलाधार बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन वज्रपात में मौतों को देखते हुए बचकर रहने में ही भलाई है। बचना भी है और इस पूर्वानुमान को शेयर कर दूसरों को बचाना भी।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में माहौल रहा, मगर बारिश कम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक बिहार में 24 घंटों के दरम्यान बारिश का माहौल रहा, लेकिन बरसात बहुत कम हुई। आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश नहीं हुई। जहां हुई, उन जिलों में ज्यादातर जगह 0.1 से 15.5 एमएम बारिश हुई। कुछ ही जिले ऐसे रहे, जहां 15.5 64.4 एमएम बारिश हुई। इतनी बारिश को बहुत कम से लेकर कम-सामान्य बारिश तक माना जाता है। 
विज्ञापन


आज-कल तो ठीक, आगे कैसा रहेगा मौसम- देखें
बिहार में आज जहां 34 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं कल बुधवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, बेगूसराय, लखीसराय, पटना, शेखपुरा, नालंदा, नवादा आदि में बारिश के आसार हैं। इन जिलों में से औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट है। इन सभी जिलों में वज्रपात का खतरा रह सकता है, लेकिन तीन जिलों में इसकी आशंका ज्यादा है। गुरुवार से लेकर 10 जुलाई तक अभी पूर्वानुमान में बारिश का अलर्ट नहीं दिख रहा है। यह आगे बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed