फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Train Accident today magadh express in two parts during running train status raghunathpur

Bihar Train Accident : रघुनाथपुर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे से नहीं ली सीख; बार-बार हिस्सों में बंट रही ट्रेन

Sun, 08 Sep 2024 03:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

Bihar News : पिछले साल बक्सर के रघुनाथपुर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। उस बड़े हादसे के बाद बिहार में कई बार चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंटकर एक तरह से चेतावनी दे रही है कि कहीं-न-कहीं लापरवाही हो रही है। जान बच रही, लेकिन कब तक!

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Train Accident today magadh express in two parts during running train status raghunathpur
ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की खबरें बार-बार आ रहीं। पूर्व मध्य रेलवे की किस्मत कि जान नहीं गई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रविवार को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से पहले नई दिल्ली से चलकर पटना जंक्शन जा रही 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद लोगों की रोंगटे खड़े हो गए। रघुनाथपुर वही स्टेशन है, जहां पिछले साल नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी हो गई थी। कई लोगों की मौत और सौ से ज्यादा के घायल होने से त्राहिमाम की स्थिति थी। ऐसे में रघुनाथपुर के पास ही रविवार को मगध एक्सप्रेस के हादसे ने कई सवाल उठा दिए। बिहार के बक्सर जिले में दानापुर रेल मंडल के टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के बीच मगध एक्सप्रेस ट्रेन जिस समय दो हिस्सों में बंटी, उस समय बोगियों के उन हिस्सों में कोई यात्री खड़ा होता तो मौके पर जान चली जाती। भीड़भाड़ का सीज़न होता तो दो बोगियों के जोड़ के पास यात्री खड़े या बैठे रहते हैं। मगध एक्सप्रेस में ऐसा होता तो? यह इस तरह का पहला हादसा नहीं। बिहार में इसी तरह का हादसा पहले भी हो चुका है।

विज्ञापन

ट्रेन हादसों पर उठने लगे सवाल?
पटना-दिल्ली समेत विभिन्न रेलखंडों पर लगातार हो रहे ट्रेन हादसे से लोग हैरान तो हैं ही, लेकिन अब ट्रेन से सफर में डरने लगे हैं। भारतीय रेल में रेल यात्रियों की जान सुरक्षित होने की गारंटी कितनी है, यह सवाल उठने लगा है। ट्रेन में सफर करने वाले लोग सुरक्षित अपनी मंजिल पहुंचेंगे या नहीं, यह चिंता सताने लगी है। रेल यात्रियों से बातचीत में यह चिंता साफ उभर रही है। मगध एक्सप्रेस से दानापुर उतरे यात्रियों रंजीत कुमार, सविता कुमारी, राजकुमार आदि ने रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई ताजा घटना के बारे में बताते हुए खुद को किस्मत वाला बताया। यात्रियों ने कहा कि कई लोग किस्मत से बचे, जो कुछ देर पहले ही बोगियों में इधर से उधर गए थे। खाना-पानी देने वाले तो सबसे ज्यादा ऐसी हालत में खतरे में रहते हैं।
विज्ञापन


हाल में हुए कई ट्रेन हादसे 
हाल के दिनों में बिहार, यूपी, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में ट्रेन हादसे हुए हैं। कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। 17 जून 2024 को बिहार-बंगाल के सीमा पर सियालदाह रेलवे स्टेशन जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उक्त ट्रेन हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद 18 जुलाई 2024 को यूपी के मोतीगंज और झिमरी रेलवे स्टेशन के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 4 की मौत और 31 लोग घायल हो गए थे। वहीं 19 जुलाई 2024 को गुजरात के वलसाड में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। 20 जुलाई 2024 को यूपी के अमरोहा में मालगाड़ी के 12 डब्बे बेपटरी हो गई। 21 जुलाई 2024 को पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी बेपटरी हुई। 26 जुलाई 2024 को ओडिशा के भुनेश्वर में मालगाड़ी बेपटरी हो गई। 29 जुलाई 2024 को बिहार के समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति के डब्बे ट्रेन से अलग हो गए। 30 जुलाई 2024 को झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप से हावड़ा से मुम्बई जा रही यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई थी। 9 अगस्त 2024 को कटिहार में पेट्रोल लदे टैंकर ट्रेन के पांच डब्बे अचानक पटरी से उतर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट: रंजन सिन्हा, गया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed