फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Tourism Department will reward for showing the specialties of Bihar nitish mishra

Bihar : बिहार सरकार ने की इनाम देने की घोषणा, जानिए क्या दिखाने पर मिलेगा आकर्षक इनाम

Wed, 18 Sep 2024 07:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 18 Sep 2024 07:59 PM IST
सार

Bihar :  अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पर्यटक स्थल के संबंध में विशेष जानकारी रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार आपके हुनर को इनाम देगी अगर आप इस क्षेत्र में बिहार को बेहतर तरीके से दिखाते हैं। जानिये इसके लिए आपको क्या करना होगा।  

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Tourism Department will reward for showing the specialties of Bihar nitish mishra
मंत्री नीतीश मिश्रा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आम लोगों और सोशल मीडिया पर कार्य करने वाले इन्फ्लूएंसर के लिए अच्छी खबर है। अगर आप सोशल मीडिया पर काम कर रहे हैं तो सरकार अआप्को इनाम दे सकती है लेकिन इसके लिए आपको बिहार के पर्यटक स्थलों को बेहतर धंद से दिखाना होगा। इस बात की जानकारी पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने दी। उन्होंने बुधवार को होटल मौर्या में बिहार पर्यटन की चार योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। पर्यटन मंत्री ने 'मेरा प्रखण्ड मेरा गौरव प्रतियोगिता, इन्फ्लूयेंसर की नजर में बिहार पर्यटन प्रतियोगिता, बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति और मुख्यमंत्री होमस्टे/बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारे राज्य में विगत वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ और विविध क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसमें बड़ी संख्या विदेश से आए पर्यटकों की भी है, देश के विभिन्न राज्यों से भी अच्छी संख्या में पर्यटक हमारे नयनाभिराम स्थलों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इन स्थलों पर बुनियादी संरचना बेहतर हो तथा पर्यटकों को ज्यादा सुविधाएं मिले, हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानिए क्या और कैसे जीतें आकर्षक इनाम 
पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि हमारे राज्य की छवि को खराब किया गया है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसे हमें प्रभावी रूप में अभियान चलाकर समाप्त करना है। सोशल मीडिया पर सकारात्मक कार्य कर रहे हमारे इन्फ्लूएंसर और मुख्यधारा की मीडिया हमारे इस अभियान में अपना सहयोग करें, इसे ध्यान में रखते हुए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मेरा प्रखण्ड मेरा गौरव प्रतियोगिता में आम जनता हमें खुद लेखन और वीडियो के माध्यम से बताएगी कि उनके प्रखंड में कौन से पर्यटन स्थल को संवारने की आवश्यकता है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा वहीं इन्फ्लूयेंसर की नजर में बिहार पर्यटन प्रतियोगिता का उद्देश्य यह है कि हमारे इन्फ्लूएंसर हमारे पर्यटन स्थलों पर और काम करें और अपने वीडियो के जरिए हमें बिहार की विशिष्टताओं को दिखाएं। उनको भी पुरस्कृत किया जाएगा और उनके वीडियो को बिहार पर्यटन अपने सोशल मीडिया हैंडल और विविध प्रसार सामग्रियों के रूप में प्रयोग में लाएगा। आगामी दो अक्टूबर से दोनों प्रतियोगिताओं की औपचारिक रूप से शुरूआत हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप बिहार पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://tourism.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन


जानिए क्या है इस योजना का उद्देश्य 
पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इसी प्रकार बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति के बाद हम ब्रांड एंबेसडर के साथ राज्य का अपना पर्यटन गीत भी बना सकेंगे। मुख्यमंत्री होमस्टे/बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ करने का उद्देश्य यह है कि पर्यटन स्थलों के समीप आमलोग अपने घरों को होटल के रूप में उपयोग में लाएंगे तो उन्हें सरकार ब्याज की राशि और इन्सेन्टिव प्रदान करेगी। पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारी नयी नीतियों और प्रतियोगिताओं का सीधा सरोकार हमारी आम जनता से है। पर्यटन में जनभागीदारी के बगैर इसका समग्र विस्तार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि आप लोग हमसे जुड़िये और बिहार पर्यटन को बेहतर बनाने में अपना योगदान करें। प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम श्री नंदकिशोर ने कहा कि नई नीतियों से बिहार पर्यटन का और विस्तार होगा। स्वागत संबोधन पर्यटन निदेशक श्री विनय कुमार राय और धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन उप सचिव श्रीमति इंदु कुमारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed