फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: bihar politics news about nitish kumar bihar cm bihar government amit shah jp nadda tejashwi yadav

Nitish Kumar Bihar CM : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या है? किस बात पर 'सब ठीक' होगा, जानें अब

सार

Bihar News : बिहार की राजनीति में संशय की जितनी बातें चल रही हैं, उसमें फिलहाल कितनी सच्चाई है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या है? इन दो सवालों का जवाब आप चाहते हैं तो यह पढ़ लें। क्योंकि, समस्या से समाधान तक सामने ला रहे हैं हम।

विज्ञापन
Bihar News: bihar politics news about nitish kumar bihar cm bihar government amit shah jp nadda tejashwi yadav
अमित शाह या जेपी नड्डा से क्या चाहते हैं नीतीश कुमार, जिसके कारण यह हंगामा है बरपा! - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

"हम पहले ही दो बार यह गलती कर चुके हैं, अब नहीं करेंगे। कभी दोबारा उनके (लालू प्रसाद-तेजस्वी यादव) साथ जाने की गलती नहीं करेंगे।"- एक दर्जन बार, यहां तक कि कई बार प्रधानमंत्री के साथ मंच शेयर करते हुए भी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बोल-दुहरा चुके हैं। तो, फिर क्या वह यह 'गलती' करने वाले हैं?- यह सवाल अचानक नहीं उठा है। न तेजस्वी यादव या लालू प्रसाद यादव ने उठाया है। सोशल मीडिया की राह पर चलते हुए कुछ मीडिया संस्थानों (अमर उजाला नहीं) ने भी तीसरी बार 'गलती' की बात आगे बढ़कर चला दी। शोर इतना मचा कि असल बात दबकर रह गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हर गतिविधि को संदेहास्पद माना जाने लगा। ऐसे में यह जानना जरूरी भी है कि बिहार की राजनीति में क्या हो रहा है और क्या होने वाला है? जो चल रहा है, उसका समाधान किसके पास है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या है, यह जानते ही सब साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मन में क्या है, यह अमित शाह जानते हैं
और किसी को पता है या नहीं, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को जरूर जानकारी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या है? यह सनसनी जो अभी इस ठिठुरन भरी ठंड में भी बिहार की राजनीति को गरम दिखा रही है, उसकी शुरुआत ही शाह से हुई है। अगर शाह बिहार में महाराष्ट्र जैसा चेहरा-बदल को लेकर साफ-साफ कह देते कि नीतीश कुमार ही अगले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तो यह सब होता ही नहीं। उन्होंने इस सवाल को टालकर बिहार की राजनीति में संशय के बीज बो दिए। इसी के बाद सीएम नीतीश कुमार की हर गतिविधि को जैसे-तैसे जाेड़कर उनके एनडीए छोड़ने की चर्चा उठाई गई। वह दिल्ली गए तो भी कहा गया कि कांग्रेस के ऑफर के बाद ही मुख्यमंत्री दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिजनों से मिलने के बहाने राष्ट्रीय राजधानी गए। उनकी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात नहीं हुई तो कहा गया कि भाजपा उन्हें तवज्जो नहीं दे रही। सनसनी फैलाने वाले मीडिया संस्थानों ने उनके पटना आकर राजभवन जाने को इस्तीफा और नई सरकार के गठन से जोड़कर देखा।
विज्ञापन


अब समाधान भी नड्डा और शाह के पास, तभी राहत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार से दूसरे चरण की प्रगति यात्रा शुरू कर रहे हैं। गोपालगंज से इसकी शुरुआत होगी। इसकी तैयारी चल रही है। उधर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल सभी पांच दलों- जनता दल यूनाईटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष 15 जनवरी से सामूहिक यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इसकी भी तैयारी तेजी से चल रही है। लेकिन, इतना कुछ होने के बावजूद सभी की नजर भाजपा मुख्यालय पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू चाहती है कि शाह या नड्डा औपचारिक रूप से घोषणा कर दें- "नीतीश कुमार ही 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम फेस होंगे।" यह घोषणा जैसे ही होगी, सभी तरह की चर्चाओं पर विराम लग जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत ही नीतीश कुमार चुप बैठकर मीडिया में चल रही बातों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed