{"_id":"67f612ebfa4d8e5dcd07a652","slug":"bihar-news-bihar-police-team-attacked-in-rohtas-two-including-a-woman-policeman-injured-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार पुलिस की टीम पर हमला, एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायल; वारंटी को पकड़ने के दौरान हुए ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार पुलिस की टीम पर हमला, एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायल; वारंटी को पकड़ने के दौरान हुए ऐसा
Wed, 09 Apr 2025 11:55 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:55 AM IST
सार
Bihar Police: बिहार में पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। अब अपराधी पुलिस को भी आंख दिखा रहे हैं। अब रोहतास में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सासाराम में पुलिस टीम पर हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास में मुरादाबाद में एक वांरटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें एक महिला एवं एक पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का फिलहाल सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति बेहतर है। घटना मंगलवार देर रात सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जाती है।
विज्ञापन
पुलिस ने 20 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की
बताया जाता है कि मुफस्सिल थाने की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मुरादाबाद गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। लेकिन, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके कारण पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा और इस हमले में एक महिला समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने पत्थरबाजी को लेकर लगभग 20 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया
मामले में सासाराम मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की रात मुरादाबाद गांव में कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया है। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हुए हमले को लेकर कुछ नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।