फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police recovered kidnapped girl Patna shastri nagar police station

Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया से अपहृत लड़की को एसआईटी ने खोज निकाला, युवती को देखकर पुलिस भी हैरान

Fri, 21 Feb 2025 10:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Feb 2025 10:33 PM IST
सार

Bihar : राजधानी से एक युवती अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसके अपहरण होने का मामला दर्ज कराया। पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे खोज निकाला, लेकिन जिस जगह से वह मिली, उस लड़की को वहां देखकर पुलिस भी भौंचक रह गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police recovered kidnapped girl Patna shastri nagar police station
शास्त्री नगर थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना से लापता लड़की को एसआईटी और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पटना के पॉश एरिया से हुई थी युवती गायब 
शास्त्री नगर थाना की पुलिस का कहना है कि 28 जनवरी को बदमाशों ने एक महिला तनु कुमारी उर्फ संतोषी कुमारी का अपहरण उनके घर के गेट के पास से कर लिया था। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया। फिर महिला की सकुशल बरामदगी के लिए एसआईटी की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन लड़की का कहीं कोई अता पता नही चल पाया।
विज्ञापन


एसआईटी को मिली थी जानकारी 
 एसआईटी को गुप्त सूचना मिली कि लड़की लालगंज के जहानाबाद गांव मे आरोपी गाड़ी चालक के घर मे है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसआईटी की टीम ने बताए गए जगह पर छापेमारी की। टीम ने छापेमारी के दौरान उक्त महिला सहित आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में शास्त्री नगर थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। चालक को गिरफ्तार करते हुए उस गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed