फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police IPS Kamya Mishra resignation after mukesh sahni father murder police investigation

Kamya Mishra : बिहार की चर्चित आईपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दिया; क्या बताई वजह, क्या हो सकती है आशंका?

Mon, 05 Aug 2024 04:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

Bihar News : बिहार की चर्चित आईपीएस अधिकारी और दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा ने त्यागपत्र दे दिया है। इस उम्र में बिहार के किसी आईपीएस ने अबतक इस्तीफा नहीं दिया था। वह पिछले दिनों मुकेश सहनी के पिता की हत्या के केस में भी विशेष जांच अधिकारी थीं।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police IPS Kamya Mishra resignation after mukesh sahni father murder police investigation
आईपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रिटायर होने के बाद राजनीति में आए और आज राज्य में मंत्री हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बिहार के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने सेवा रहते त्यागपत्र दे दिया था। वह राजनीति में आते-आते रह गए थे। अब बिहार विधानसभा चुनाव की आहट की राजनीतिक तैयारियों के बीच राज्य की चर्चित आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 'अमर उजाला' के कॉल पर इसकी पुष्टि की है, हालांकि कारण निजी-पारिवारिक बताया है। पुलिस मुख्यालय ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वह पिछले दिनों पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद बनाई गई एसआईटी की प्रमुख भी रहीं और इस केस के खुलासे में अहम भूमिका निभाती हुई दिखी थीं।

विज्ञापन


पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रेक किया था
पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद भी आईपीएस काम्या मिश्रा का नाम चर्चा में था। उन्हें ही इस बड़े केस को सॉल्व करने की जिम्मेवारी मिली थी। उन्होंने जल्द ही इस केस को सॉल्व भी कर दिया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 98 प्रतिशत अंक लाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रेक कर दिया। महज 22 साल की उम्र में वह आईपीएस अफसर बन गईं। 
विज्ञापन


2019 बैच की आईपीएस, 2021 में आईपीएस से शादी
दिल्ली विवि के श्रीराम कॉलेज से स्नातक के बाद पहले ही प्रयास में 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी चुनी गईं काम्या मिश्रा ने देशभर में 172वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था, लेकिन फिर कैडर को बिहार करा लिया। 2021 में इन्होंने 2019 बैच के ही आईपीएस अधिकारी अवधेश सरोज दीक्षित से शादी कर ली। काम्या संभवत: अपने पिता के काम को संभालने जाएं। उनके पति अवधेश दीक्षित ने खुद के आईपीएस छोड़ने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed