फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police investigation youth shot dead in Rajgir, visit from Bhojpur along with four friends.

Bihar News : राजगीर में पर्यटक की गोली मारकर हत्या, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने

Fri, 16 Aug 2024 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 16 Aug 2024 10:48 PM IST
सार

Bihar : नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में घूमने आये एक शख्स की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह शख्स चार दोस्तों के साथ घूमने आया था। 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police investigation youth shot dead in Rajgir, visit from Bhojpur along with four friends.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में घूमने आए एक पर्यटक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना शुक्रवार की शाम 9 बजे की है। मृतक की पहचान भोजपुर निवासी मृतक की पहचान भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी भरत सोनार के पुत्र मंजी उर्फ मंजीत कुमार के रूप में (32) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे और एक गोली बरामद की और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चार दोस्तों के साथ भोजपुर से गये थे सभी 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के संबंध में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मृतक मंजी उर्फ मंजीत कुमार अपने चार अन्य दोस्तों के साथ घूमने आया था। इसी दौरान बानगंगा पुल पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि यह हत्या क्यों की गई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वह 15 अगस्त को राजगीर घूमने आया था
राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मंजी कुमार उर्फ मंजीत कुमार (पिता-भरत सोनार) के रूप में हुई है, जो आरा जिले के धरहरा थाना क्षेत्र का निवासी था। मृत मंजीत के दोस्तों ने बताया कि वह 15 अगस्त को राजगीर घूमने आया था। उन्होंने यह भी बताया कि मंजी कुमार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और हाल ही में विरोधियों से उसका विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच से लगता है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई हो सकती है। डीएसपी ने बताया की हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। मृतक के खिलाफ पूर्व में लूट और रंगदारी का एक मामला भी आरा थाना में दर्ज है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक के विरोधियों द्वारा मृतक को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेस कर यह घटना किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed