फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Bihar Police investigation young man committed suicide by jumping into Gandak river in Vaishali

Bihar News : युवक ने गंडक नदी में कूदकर दी जान, घर में पिता से हुआ था विवाद

Wed, 02 Oct 2024 10:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 02 Oct 2024 10:09 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक युवक ने गंडक नदी में कूदकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि घर में किसी बात पर वह गुस्से में घर से निकला और पुल पर से नदी में कूद गया।

विज्ञापन
Bihar news : Bihar Police investigation young man committed suicide by jumping into Gandak river in Vaishali
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल के पास की है। युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर देवरिया निवासी दिनेश राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की दो टीम युवक को ढूंढने के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर युवक के गांव के लोग एवं राहगीर जुट गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे कूद गया नदी में 
घटना के संबंध में मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी गंडक पुल के पाया नंबर तीन के पास एक युवक ने नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक से एक युवक आया और पुल पर बाइक खड़ा कर दिया। उसके पीछे-पीछे दूसरे बाइक से उसका चचेरा भाई भी तेजी से आया, लेकिन जब तक उसको वह पकड़ पाता युवक ने नदी में छलांग लगा दिया। उसे नदी में कूदते हुए लोगों ने देखा लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता तब तक वह नदी के तेज धार में बह गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम के साथ-साथ पुलिस को भी दी।  सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू हो गई।
विज्ञापन


घर में पिता से हुआ था विवाद 
घटनास्थल पर मौजूद मृतक दीपक के चचेरे भाई ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर उसने घर वालों को नदी में डूब जाने की धमकी देकर घर से निकला और नदी में कूद गया। चचेरे भाई ने बताया कि दीपक कुमार दौलतपुर देवरिया चौक के निकट पान का गुमटी चलाता था। बुधवार को दीपक कुमार का पिता के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दीपक गंडक पुल से नदी में छलांग लगा दिया। घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। फिलहाल घटना के संबंध में युवक के परिवार कुछ बोलने से बच रहे हैं। एसडीआरएफ के कृष्ण कुमार ने बताया कि एक युवक के गंडक पुल से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही दो टीम युवक की खोजबीन नदी में शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि गंडक नदी में युवक की खोज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed