फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar police investigation muzaffarpur toll plaza security guard arrested with Fake Arm licence

Bihar : हथियारों का लाइसेंस भी नकली! हाइवे टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे दो सुरक्षाकर्मियों की जांच से खुली पोल

Thu, 20 Jun 2024 08:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Jun 2024 08:35 AM IST
सार

Bihar News : ड्राइविंग लाइसेंस नकली लेकर चलने की बातें आती रहती हैं, लेकिन बिहार में तो आग्नेयास्त्रों का भी लाइसेंस नकली चल रहा है। वह भी ड्यूटी के दौरान। मुजफ्फरपुर टोल प्लाजा पर एक साथ ऐसे दो मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : bihar police investigation muzaffarpur toll plaza security guard arrested with Fake Arm licence
मुजफ्फरपुर के इसी टोल प्लाजा से नकली लाइसेंस वाले हथियारबंद गार्ड गिरफ्तार किए गए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से हथियार लाइसेंस बनवाकर टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी कंपनी के दो सुरक्षाकर्मियों को दो बंदूक, हथियार और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ वेस्ट-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि अवैध हथियार लाइसेंस बनाकर यह दोनों सिक्योरिटी कंपनी के लिए काम कर रहे थे। इस मामले के बाद कंपनी भी अब संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन


गोपालगंज और खगड़िया में बना फर्जी लाइसेंस
मनियारी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 28 पर बने टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी कंपनी के दो गार्डों के पास अवैध हथियार हैं। पुलिस सत्यापन करने पहुंची तो पता चला कि दोनों गार्ड ने अलग-अलग जिले से फर्जी लाइसेंस बनवा रखे हैं।  फर्जी लाइसेंस के साथ असली हथियार लेकर दोनों ड्यूटी कर रहे हैं। दोनों को पकड़ा गया तो पूछताछ में पता चला कि इन्होंने दलाल के जरिए दोनाली बंदूक का फर्जी लाइसेंस गोपालगंज जिला और खगड़िया जिला से बनवा रखा है। दोनों की ड्यूटी मनियारी टोल प्लाजा पर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


दलालों ने रिन्युअल भी किया, उन्हें तलाशेगी पुलिस टीम
इस मामले की जानकारी देते हुए SDPO वेस्ट-2 एसी ज्ञानी ने बताया है कि जांच के दौरान टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी कंपनी कैच के लिए काम करने वाले दो गार्ड अलग-अलग जिले के फर्जी हथियार का लाइसेंस के साथ पकड़े गए हैं। पूछताछ में इन्होंने कहा है कि दोनों ने एक दलाल के माध्यम से यह लाइसेंस बनवाया भी था और एक ने तो इसका रिन्युअल भी कराया था। इस दौरान में कंपनी के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि और ऐसे कितने लोग ड्यूटी कर रहे हैं। इन दोनों सुरक्षाकर्मियों ने जिन दलालों की जानकारी दी है, उनके पास पहुंचकर जांच की जाएगी कि यह दोनों सच बोल रहे हैं या झूठ। अगर यह सच बोल रहे होंगे तो नकली आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed