फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation Munshi shot dead by sand mafia in Gaya

Bihar News : बालू माफियाओं ने घाट पर की गोलीबारी, मुंशी की गोली लगने से हुई मौत

Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

Bihar : बालू माफियाओं ने घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें मुंशी घायल हो गया। आनफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation Munshi shot dead by sand mafia in Gaya
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बालू माफियाओं का कारनामा फिर सामने आया है। जबरन बालू ले जाने के क्रम में मुंशी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान जख्मी मुंशी की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के बुनियादगंज थाना अंतर्गत शादीपुर स्थित मारुति ट्रेडिंग कंपनी के बालू घाट पर बुधवार शाम गोलीबारी हुई, जिसमें  कंपनी का स्टाफ गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान शादीपुर निवासी वासुदेव यादव के बेटे सुजय यादव (30) के रूप में हुई।

विज्ञापन


बालू तस्करों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या 
बताया जाता है कि बालू तस्करी रोकने को लेकर अपराह्न बालू तस्कर और कंपनी के स्टाफ के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट भी हुई। इसके बाद आक्रोशित बालू तस्करों का गुट घाट पर पहुंच कर अचानक फायरिंग शुरू कर दिए। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने मुंशी को लक्ष्य कर एक के बाद एक दो गोली दाग दी। गोली उसके गले और सीने में लगी। इसकी सूचना मिलते ही परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचते हमलावर वहां से फरार हो गये। आननफानन में गंभीर रूप से घायल मुंशी को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नाम नही छापने के शर्त पर ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी द्वारा घाट पर जाने का रास्ता बना रहा था और तस्कर इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर दोपहर में भी कहासुनी हुई थी। लोगो की माने तो घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


परिजनों के विरोध करने पर पुलिस ने चटकाई लाठियां, फिर माफ़ी भी मांगी 
गोलीबारी की घटना में जख्मी हुए मुंशी को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन भड़क गए और वेड बॉडी को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बहुत हद तक उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां चटका कर खदेड़ दिया। इस बीच मृतक के परिजन डेड बॉडी को लेकर वापस अपने गांव शादीपुर लेकर आ गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में परिजनों को मनाने के लिए पहुंची है। परिजन मान गए हैं और पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। एसपी जावेद अनवर अंसारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मृतक की बॉडी एंबुलेंस से भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed