फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after Youth murder by stabbing in Sitamarhi.

Bihar News : मुंबई से घर लौटे युवक की चाकू गोदकर हत्या, दूसरे गांव में नाच देखने गया था

Sat, 31 Aug 2024 10:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 31 Aug 2024 10:21 PM IST
सार

Bihar : गांव का युवक मुंबई में काम करता था। किसी काम को पूरा करने अपने गांव आया था। उसे पता चला कि पास के गांव में मेला लगा है और मेले में नाच का कार्यक्रम है। वह रात के अंधेरे में नाच देखने चला गया, और अगली सुबह उसकी लाश खेत में पड़ी मिली।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after Youth murder by stabbing in Sitamarhi.
ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा (पूर्वी) पंचायत अंतर्गत मजगामा गांव की है। घटना बथनाहा की है। मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बसहा (पश्चिमी) पंचायत अंतर्गत बंगराहा गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी प्रदीप राय के पुत्र रणधीर कुमार उर्फ गोलू (20) के रूप में की गई है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मेले में नाच देखने गया था 
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि रणधीर कुमार उर्फ गोलू अपने गांव के पास स्थित मजगामा गांव के समीप सेरहा पर लगे मेले में नाच देखने गया था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। गोलू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जब लोगों की नजर मृत गोलू पर पड़ी तब लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बथनाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस 
परिजनों का कहना है कि रणधीर कुमार उर्फ गोलू मुंबई में काम करता था। किसी कार्य से छुट्टी लेकर वह घर आया हुआ था। मेले में नाच होने की जानकारी मिलने पर वह रात में नाच देखने चला गया। काफी देर तक मजब वह घर वापस नहीं लौटा तब परिजन उसकी तलाश करने लगे। सुबह में रंधीर की लाश पड़ी मिली। उसकी हत्या किसने और क्यों की यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से जहां एक ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी तरफ परिजन इस बात पर हैरान भी हैं कि यह घटना क्यों हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, युवक की मौत से परिवार एवं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed