फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation after women murder in samastipur, dowry act case or for daughter birth

बलम गए परदेस, लौटे तो ली जान : पहले होली खेली, फिर गला घोंट पत्नी की जान ले ली; बेटा नहीं जनने की सजा

Wed, 27 Mar 2024 02:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Mar 2024 02:40 PM IST
सार

Bihar : शादी के 6 साल में लगातार दो बेटियां पैदा हुई। ससुराल वालों की चाहत थी कि वंश चलाने के लिए एक बेटा भी हो। इस बात को लेकर विवाहिता के साथ  मारपीट होती रहती थी। लेकिन हद तो तब हो गई, जब होली के दिन ससुराल में उसकी हत्या हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation after women murder in samastipur, dowry act case or for daughter birth
मृतका हेमंती कुमारी का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिशु लिंग अनुपात को रोकने और महिला सशक्तिकरण के उत्थान के लिए सरकार ने एक नारा दिया बेटी बचाओ बेटी पढाओ ताकि महिलाओं को आगे बढाया जा सके। लेकिन उसी समाज में ऐसे भी लोग हैं जो आज बेटे की चाहत में बेटी और पत्नी की हत्या करते हैं। ऐसी ही घटना आज फिर बिहार के समस्तीपुर में हुई है, जहां लगातार बेटी के जन्म लेने पर पति और ससुराल के लोगों ने मिलकर उसकी जान ले ली। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर अंतर्गत वार्ड संख्या 7 की है। मृतका की पहचान संजय दास की पत्नी हेमंती कुमारी (24) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि होली के मौके पर परदेश से घर लौटे पति और ससुराल वालों ने मिलकर हेमंती कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


होली के दिन हुई घटना
घटना के संबंध में मृतका के भाई विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महर्षि वार्ड 10 निवासी धीरज कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 6 साल पहले उजियारपुर के गांवपुर निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीकठाक चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों के बाद से ही परिवार में तनाव होना शुरू हो गया। इस दौरान उसकी बहन हेमंती ने दो बेटियों को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि उसकी बहन अपनी सास के साथ अकेले ही गांव में रहती थी। जबकि उसका पति और ससुर कोलकाता में रहता है। होली के मौके पर पति के साथ उसका ससुर भी घर आया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी बहन से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान घर में झगड़ा की आवाज आने लगी। जिसके बाद फोन कट गया। जब उन्होंने करीब आधे घंटे के बाद फोन किया तो हेमंती ने फोन रिसीव नहीं किया। इस दौरान बहनोई और परिवार के अन्य लोगों को भी फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन नही उठाया। शक होने पर वह गाव पुर पहुंचे तो उसकी बहन के घर में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


वाहन से शव उतारने के बाद ससुराल वाले हुए फरार
धीरज ने बताया कि कुछ देर बाद ही उन्होंने देखा कि एक वाहन से उनकी बहन का शव उतारा जा रहा था। बहनोई और बहन के ससुराल वाले शव उतारने के बाद बिना कुछ कहे वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उनकी बहन की गला घोंट कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक के भाई ने अपने बहनोई और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। अभी पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed