{"_id":"66e3020681cf228ea70b0423","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-students-beat-teacher-in-high-school-kaimur-video-viral-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : छात्रों ने स्कूल में शिक्षक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : छात्रों ने स्कूल में शिक्षक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस कर रही कार्रवाई
Thu, 12 Sep 2024 08:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:30 PM IST
सार
Bihar : भोजपुर में पीजी की परीक्षा के दौरान नकल नहीं करने देने पर एक युवती ने परीक्षक की जमकर पिटाई कर दी थी। अब एक हाई स्कूल में पढाई के दौरान छात्र को डांट-फटकार करने पर छात्रों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी है।
विज्ञापन
शिक्षक को पीटते आरोपी छात्र
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार सरकार ने विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल और वहां की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए कटिबद्ध है। ऐसे में एक विद्यालय में छात्रों और ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षक की पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान वहां उपस्थित शिक्षकों ने उन शिक्षक को बचाने की कोशिश भी की। फिर उनके सहयोगी शिक्षकों ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। मामला कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सरैया का है।
विज्ञापन
शिक्षक के डांटने पर बिगड़े छात्र और ग्रामीण
घटना के संबंध में घायल शिक्षक कुमार अभिषेक का कहना है कि दो दिन पहले पढ़ाई के दौरान गलत हरकत करने पर 10वीं के छात्र को उन्होंने डांट-फटकार लगायी थी। इसके बाद वह स्कूल से घर चला गया। दो दिन बाद स्कूल में पढ़नेवाले कुछ अन्य छात्रों और अभिभावकों के साथ लगभग शाम पांच बजे जब स्कूल बंद होने लगा, तब पहुंचे और शिक्षक कुमार अभिषेक की पिटाई करने लगे। इस दौरान शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे लेकिन आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव करते हुए घायल शिक्षक को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही कार्रवाई
इस मामले पर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार का कहना है कि भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैया में शिक्षकों के साथ स्कूल के ही छात्रों ने मारपीट की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। पांच आरोपियों को नामजद बनाते हुए लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। अब कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन