फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after Saharsa Petrol pump owner suicide note recovered

Bihar News : पेट्रोल पंप खोलकर भी कर्ज में डूबा युवक; कंपनी ने ईंधन देना किया बंद, कर्जदारों से तंग आ जान दी

Fri, 06 Sep 2024 09:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 06 Sep 2024 09:00 AM IST
सार

Bihar : पेट्रोल पंप संचालक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें हत्या करने की वजह और  कुछ नाम लिखे हैं जिनकी वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after Saharsa Petrol pump owner suicide note recovered
मृतक नीरज का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहरसा में पेट्रोल पंप संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। मृतक की पहचान बैजनाथपुर तीरी के बीच पेट्रोल पंप चलाने वाले रविन्द्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

विज्ञापन


कंपनी ने तेल देना बंद कर दिया फिर होने लगा था कर्ज 
घटना के संबंध में परिजन कुछ भी नहीं कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप में कंपनी का भी कुछ बकाया होने के कारण कंपनी ने तेल देना बंद कर दिया था। ऊपर से कुछ लोगों का कर्ज भी था। कर्ज देने वाले कर्ज की रकम वापस करने का दवाब बना रहे थे, जिस वजह से नीरज काफी डिप्रेशन में था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखे हैं कई नाम 
घटना के संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पेट्रोल पंप बंद होने और फिर कर्ज से परेशान रहने की चर्चा है। नोट में दो तीन लोगों के नाम भी हैं, जिस पर उनसे लिए गए कर्ज को वापस करने का दबाव बनाया जाना लिखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज काफी हंसमुख और मिलनसार था। कुछ साल पहले तक पेट्रोल पंप की स्थिति काफी अच्छी थी। अचानक पंप की बिक्री में गिरावट होने लगी और धीरे-धीरे वह कर्ज में डूबते चला गया। लोगों ने यह भी बताया कि कुछ साल पहले पंप पर लूट भी हुई थी। पेट्रोल पंप में कंपनी का बकाया होने के कारण कंपनी ने तेल देना बंद कर दिया था। ऊपर से कुछ लोगो का कर्ज था। कर्ज के कारण लोग वापस करने का भी दवाब बना रहा था, जिससे वह काफी डिप्रेशन में था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि परिजन के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हरेक बिंदुओ पर छानबीन कर रही है। इधर परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed