फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after Mukhiya's father-in-law shot in Muzaffarpur.

Bihar News : मुखिया के ससुर को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, स्थिति गंभीर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 24 Oct 2024 10:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Oct 2024 10:09 PM IST
सार

Bihar : मुखिया के ससुर अपने एक साथी के साथ प्रखंड कार्यालय से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों  ने पहले उनको ओवरटेक किया और फिर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after Mukhiya's father-in-law shot in Muzaffarpur.
अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने मुखिया के ससुर को बैक टू बैक 4 गोलियां मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीह जीवर भदाई के पास की है। जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार पर हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैला हुआ है। घायल की पहचान मोहम्मद कलाम मुखिया नूरजहां खातून के ससुर के रूप में किया गया है। फिलहाल गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ओवरटेक कर ताबड़तोड़ की फायरिंग
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुखिया के ससुर मोहम्मद कलाम अपने एक साथी के साथ ब्लॉक से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान में बाइक सवार दो अपराधियों  ने पहले उनको ओवरटेक किया और फिर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये। इस दौरान तीन से चार गोली मोहम्मद कलाम को लगी। गोली लगने के बाद घायल हुए मोहम्मद कलाम वही गिर पड़े। गोली चलते ही वहां भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


दिन में किया था रेकी 
घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये। इस घटना को लेकर मुखिया नूरजहां ने बताया कि दो युवक आज दिन से ही रेकी कर रहे थे, जिनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वही मुखिया नूरजहां ने बताया कि हमें लग रहा है कि दो युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके पूर्व भी आज दिन में दोनों ने पहले से प्रखंड कार्यालय गए हुए थे और फिर उसके बाद शाम में घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
पूरे मामले में एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि मुखिया के ससुर को अपराधियों ने गोली मारी है। उन्हें तीन गोली लगी है, जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। परिजन और प्रत्यक्षदर्शी से जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की जानकारी में इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed