फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar police investigation after many people died due to electric shock in Hajipur vaishali

Bihar News : करंट लगने से एक साथ नौ लोगों की मौत, सावन सोमवारी का जल उठाने के लिए जाते समय हुआ हादसा

Mon, 05 Aug 2024 12:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 Aug 2024 12:30 AM IST
सार

Sawan 2024 : राजधानी से सटे वैशाली जिले में करंट की चपेट में आने से नौ लोगों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट के तार में डीजे के सटने के बाद यह हादसा हुआ है। यह सभी सावन सोमवारी पर जल उठाने जा रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar police investigation after many people died due to electric shock in Hajipur vaishali
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की है। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। कुल नौ लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन


मरने वालों में ये सब हैं शामिल 
ग्रामीणों के अनुसार मरने वालों में धर्मेंद्र पासवान के पुत्र रवि कुमार, स्व लाला दास के पुत्र राजा कुमार, स्वर्गीय फुदेना पासवान के पुत्र नवीन कुमार, सनोज भगत के पुत्र अमरेश कुमार, मंटू पासवान के पुत्र अशोक कुमार, परमेश्वर पासवान के पुत्र कालू कुमार, मिंटू पासवान के पुत्र आशी कुमार, चंदेश्वर पासवान के पुत्र चंदन कुमार और देवी लाल के पुत्र आमोद कुमार का नाम है। 11 हजार वोल्ट के तार में करंट की चपेट में आए उमेश पासवान के पुत्र राजीव कुमार (17) सहित तीन लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन


सोमवार को चढ़ाना था महादेव को जल 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सुल्तानपुर के लोग एकसाथ डीजे बजाते हुए सोनपुर के पहलेजा घाट जल उठाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग डीजे के संगीत पर झूमते नाचते जा रहे थे। तभी अचानक डीजे 11 हजार के बिजली के सम्पर्क में आ गया। इसमें नौ लोग बुरी तरह से झुलस गए। आठ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और के साथ साथ वैशाली के डीएम भी घटनास्थल पर पहुंच गये। फिलहाल शवों की शिनाख्त की पुष्टि हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मामले पर हाजीपुर के सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि कांवरिया डीजे पर जा रहे थे। डीजे गाड़ी बहुत ऊंची थी। डीजे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इसी कारण हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed