फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation after drunken husband killed wife in Gaya.bihar news hindi

Bihar News : शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान, शराब पीने के लिए रुपया नहीं देने पर होती थी लड़ाई

Thu, 17 Oct 2024 08:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Oct 2024 08:45 PM IST
सार

Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation after drunken husband killed wife in Gaya.bihar news hindi
वजीरगंज थाना, गया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया में शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान देवशरण मांझी की पत्नी पारो देवी (35) के रूप में की गई है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूरा महादलित टोला की है। 

विज्ञापन


शराब पीने के लिए होती थी लड़ाई 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मृतिका देवसरन मांझी की पत्नी पारो देवी (35) थी। मृतका के भाई अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहुरी निवासी संतोष मांझी ने थाना में अपने बहनोई के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उसने बताया है कि उसका बहनोई देवशरण मांझी शराब पीने का आदि था और आए दिन शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे की मांग करते रहता था। रुपया नहीं देने  पर आरोपी पति देवशरण मांझी ने मेरी बहन पारो देवी के साथ मारपीट भी करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि पापा ने मम्मी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बच्चों नने कहा कि पापा मेरी मम्मी की हत्या कर   घर छोड़कर भाग गये। पारो देवी के मायके के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जाँच के दौरान पाया कि मृतका के पैर में कटा का निशान था, लेकिन हत्या में उपयोग किया हुआ लाठी बरामद नहीं हुआ। मृतका के भाई संतोष मांझी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed