{"_id":"66b61d0c2e3478c1b30699c4","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-dead-body-found-from-a-well-murder-of-young-man-in-saran-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रेमिका से मिलने गये युवक की हत्या, युवती के घर के पास कुंआ से हुआ शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रेमिका से मिलने गये युवक की हत्या, युवती के घर के पास कुंआ से हुआ शव बरामद
Fri, 09 Aug 2024 07:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:13 PM IST
सार
Bihar : बिहार में एक युवक का शव कुआं से बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या उसके प्रेमिका के घर वालों ने की है। परिजनों ने फिर हत्या की वजह भी बताई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
छपरा में प्रेम प्रसंग में हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार तख्त टोला का है, जहां एक 20 वर्षीय युवक का शव कुंआ से बरामद हुआ है। शव मिलने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई। स्थानीय पुलिस ने कुआं से मृत युवक के शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया रामचक गांव निवासी भरत राउत के पुत्र रंजन राउत (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पास के गांव की लड़की से करता था प्रेम
हत्या के संबंध में मृतक का भाई विजय राउत ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे से ही रंजन घर से लापता था। उसके खोजबीन में परिजन लगे हुए थे। इसी दौरान यह पता चला कि उसके भाई का प्रेम प्रसंग भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव निवासी एक युवती से चल रहा था, जिससे वह मिलने गया हुआ था। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ जानकारी हासिल करने लगा तो पता चला कि रंजन की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। कुआं उस लड़की के घर के समीप ही है, जिससे उसके भाई का प्रेम प्रसंग चल रहा था। तब इस बात की जानकारी स्थानीय भेल्दी थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कुंआ से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान विजय ने अपने भाई रंजन राउत के रूप में किया। इसके बाद रंजन के परिजनों में कोहरा मच गया। पुलिस इस मामले में प्रेमिका के घर के तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बहन की शादी में आया था घर
रंजन दो भाइयों में छोटा था और बाहर रहकर निजी कंपनी में काम कर रहा था। इधर कुछ दिन पहले अपनी बहन की शादी में गांव आने के बाद यही पर रुका हुआ था। तरवार गांव में उसकी चचेरी बहन की शादी हुई थी, जिसको लेकर उसका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान वहां की एक युवती से उसकी जान-पहचान हो गई थी और प्रेम प्रसंग चले लगा। प्रेम-प्रसंग की जानकारी उसके घरवालों को भी थी। घटना की शाम भी वह अपने घर में बिना बताए उसी लड़की से मिलने अपने घर से तरवार गया था। देर रात तक रंजन के घर में नहीं होने पर परिजन रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि बाद में हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक देने की जानकारी परिजनों को मिली थी। युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने की जानकारी जब रंजन के गांव रामचक में पहुंची तो यहां के ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज हो गई। प्रेम प्रसंग में हत्या की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों की भी चिंता तेज हो गई है। कुछ ग्रामीणों ने दबे जुबान से कहा कि वर्तमान समय में ऑनर किलिंग के मामलों ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन