फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation after Clash between students of two hostels of Patna University.

Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी के दो हॉस्टल के छात्रों के बीच भिड़ंत, कॉलेज के पास गोलीबारी; इन पर आरोप

Thu, 08 Aug 2024 08:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 08 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

Bihar : पटना यूनिवर्सिटी के दो छात्रावास के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कई छात्र घायल हुए। छात्रों का आरोप है कि हमला करने वाले छात्रों ने गोली भी चलाया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation after Clash between students of two hostels of Patna University.
बी एन कॉलेज पटना। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना यूनिवर्सिटी के दो हॉस्टल के छात्रों के बीच भिड़ंत हुई है। आरोप कि सैदपुर हॉस्टल के छात्र बीएन कॉलेज हॉस्टल के पास आ गए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने गोलीबारी भी की। घटना के बाद इलाके में हर काम मच गया आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस को बीएन कॉलेज के पास से चार खोखा भी मिले हैं। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित बीएन कॉलेज होस्टल के गेट के पास की है।

विज्ञापन


सैदपुर के छात्रों पर लगाए आरोप 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएन कॉलेज के होस्टल के गेट पर कुछ लड़के खड़े थे। उनका कहना आरोप है कि वे सभी लड़के सैदपुर हॉस्टल के छात्र थे। जब इन लड़कों ने पूछा कि क्या बात है ? बस इतना ही पूछते ही सैदपुर के लड़के बीएन कॉलेज के छात्रावास के छात्रों पर टूट पड़े। इस दौरान सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने इन छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। इस आरोप यह भी है कि सैदपुर के छात्रों ने फायरिंग भी की है।
विज्ञापन


पुलिस ने चार खोखे बरामद किये 
 घटना के संबंध में पीरबहोर थानाध्यक्ष मो हलीम का कहना है कि गुरुवार को 3 बजे दोपहर में बीएन कॉलेज होस्टल के छात्रों ने फोन पर गोलीबारी की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान बीएन कॉलेज होस्टल के छात्रों ने पुलिस को बताया कि बीएन कॉलेज होस्टल के कुछ छात्रों का विवाद सैंदपुर छात्रावास के छात्रों के साथ हुआ था, जिसमे सैदपुर छात्रावास के छात्र बीएन कॉलेज होस्टल के गेट पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। हालांकि गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बीएन कॉलेज होस्टल के पास से 4 खोखा बरामद किया है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed