{"_id":"65a670f63d1fe5a9f401b03b","slug":"bihar-news-bihar-police-inspector-kumar-amitabh-dismissed-muzaffarpur-motipur-sho-kumar-amitabh-dismissed-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : थानाध्यक्ष के आंगन में शराब की बोतलें, लाख रुपये नकदी; और भी खेल की पुष्टि, इंस्पेक्टर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : थानाध्यक्ष के आंगन में शराब की बोतलें, लाख रुपये नकदी; और भी खेल की पुष्टि, इंस्पेक्टर बर्खास्त
Tue, 16 Jan 2024 05:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:35 PM IST
सार
Bihar News : बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपने एक पुलिस निरीक्षक, यानी इंस्पेक्टर को बर्खास्त किया है। जांच में सामने आया कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा इंस्पेक्टर अपराधियों से सीधा संबंध रखता था। वह मुजफ्फरपुर के मोतीपुर का थानाध्यक्ष रहते हुए पकड़ाया था।
विज्ञापन
बर्खास्त इंस्पेक्टर कुमार अमिताभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस इंस्पेक्टर भ्रष्टाचार का कितना बड़ा खिलाड़ी हो सकता है, बिहार पुलिस मुख्यालय ने यह कुमार अमिताभ के केस में देख लिया। जांच में तसदीक कर ली। पूरे पांच साल लगे। पूरे पांच साल तक बचा रहना भी बड़ा सवाल है, लेकिन अब बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक आर. एस. भट्ठी के आदेश से बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर और जनवरी 2019 में मुजफ्फरपुर में बतौर मोतीपुर थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सारे साक्ष्य आ गए थे सामने
पांच साल बाद 16 जनवरी 2024 को जिस कुमार अमिताभ को बर्खास्त करने का आदेश बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया, वह 13 जनवरी 2019 को छापामारी में ही रंगे हाथ पकड़ा गया था। गुप्त सूचना पर अपराध अनुसंधान विभाग की मद्य निषेध इकाई ने मोतीपुर थाना में थानाध्यक्ष के घर-आंगन की तफ्तीश की थी। आंगन में भारी मात्रा में शराब पायी गई। थानाध्यक्ष के खिलाफ मुंह खोलने से बचते हुए पुलिसकर्मियों ने इसे विभिन्न कांडों में बरामद होने के बाद रिकॉर्ड में दर्ज बताया, लेकिन जांच में समाने आया कि 266 बोतल शराब कुमार अमिताभ के आंगन में बगैर रिकॉर्ड के थी। इसी तलाशी के दौरान कमरे में 96,700 रुपये नगदी की भी बरामदगी हुई थी।
विज्ञापन
मुखिया के गलत धंधों में भी देता था साथ
इंस्पेक्टर कुमार अमिताभ पर शराब के अवैध भंडारण, शराब तस्करों से मिलीभगत, नकदी की बरामदगी और विभागीय गड़बड़ी का आरोप तो लगा ही, पंचरुखी पंचायत के मुखिया जगन्नाथ राय के गलत कार्यों में सहयोग करने की जांच की गई। इसपर विभागीय जांच शुरू हुई तो जांच अधिकारी बनाए गए शिवहर के एसपी ने रिपोर्ट दी। इसकी तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर ने समीक्षा की तो कुमार अमिताभ को पदों के दायित्व निभाने में लापरवाह और उदासीन का आरोपी भी पाया गया। शराबबंदी वाले बिहार के थानाध्यक्ष के पास इस तरह शराब मिलने का बड़ा मामला तब सुर्खियों में रहा था। अब विभागीय जांच में प्रमाणित आरोपों में दोषी पाते हुए 15 जनवरी 2024 की तारीख से इंस्पेक्टर अमिताभ कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन