फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police Headquarters ban firecrackers and DJ India Pakistan tension

Bihar News : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश, पटाखों और डीजे पर बैन

Sun, 11 May 2025 06:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 May 2025 06:11 PM IST
सार

Bihar : अगर आपके घर में विवाह या कोई मांगलिक कार्यक्रम है तो बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश को भी समझ लें। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अगर आप इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो आपके खिलाग कार्रवाई की जाएगी। अब वजह भी जानिये। 

विज्ञापन
Bihar News :  Bihar Police Headquarters ban firecrackers and DJ India Pakistan tension
बिहार पुलिस मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक ने पत्र जारी करते हुए बिहार के सभी एसएसपी और एसपी ने निर्देश जारी किया है। निर्देश के तहत वैवाहिक तथा अन्य आयोजनों में संगीत मद्धिम आवाज में बजाए जाने तथा पटाखा पर रोक लगाये जाने की अपील की गई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -यह खबर भी पढ़ें -Tension: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर राज्य के पहलगाम में घटित आतंकी घटना के उपरांत भारत पाकिस्तान सीमा पर सामरिक स्थिति उत्पन्न है। सम्पूर्ण भारतवर्ष में भारत पाकिस्तान तनाव के दृष्टिकोण से समस्त व्यवस्था को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। अभी राज्य में लग्न के कारण वैवाहिक समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। वैवाहिक समारोहों में देर रात तक उच्च आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। नियमानुसार रात्रि 10:00 बजे के बाद ऊँची आवाज में संगीत बजाना निषिद्ध है। वैवाहिक समारोहों तथा अन्य आयोजनों में लोग उल्लास में पटाखे भी छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar : पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की जल निकासी पाइप में महिला का शव मिला; कौन है वह?

देश में उत्पन्न स्थिति के दृष्टिकोण से राष्ट्रहित में तथा राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु वर्तमान में रात्रि में तेज आवाज में संगीत बजाना तथा पटाखों को छोड़ना प्रतिकूल है तथा इसका लाम असामाजिक तथा देश विरोधी तत्वों के द्वारा लिया जा सकता है।

इसलिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि रात्रि में 10:00 बजे के बाद संगीत बजाने पर नियमानुकूल प्रतिबंध लगाया जाय तथा आम जनता से अपील की जाय कि सामान्य परिस्थिति में भी राष्ट्रहित में मद्धिम आवाज में संगीत बजायें। पटाखों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाय। प्रेस मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार किया जाय तथा आमजनों से राष्ट्रहित में तथा सुरक्षा हेतु सहयोग करने की अपील की जाय। इसे अति आवश्यक समझा जाय।




     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed