फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police engaged after health department officer shot in Patna

Bihar : पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 16 Jul 2024 07:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Jul 2024 07:17 PM IST
सार

Bihar : जीतन सहनी हत्या के बाद बिहार में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। तेजस्वी यादव ने 4-5 दिन के अंदर हुए 40 घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला किया है।अब अपराधियों ने ड्यूटी से लौट रहे स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police engaged after health department officer shot in Patna
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित फैमिली प्लैनिंग ऑफीसर को सड़क पर गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल ऑफीसर को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और आम लोगों से पूछताछ कर मामले कि जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए पटना सदर 2 के डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि अपराधियों ने स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी। इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ड्यूटी से लौटने के क्रम में मारी गोली 
पुलिस का कहना है कि पटना के संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुमित कुमार सिन्हा फैमिली प्लैनिंग ऑफीसर के रूप में पदस्थापित थे। मंगलवार की शाम अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी स्कूटी से वापस अपने घर पटना सिटी लौट रहे थे। जैसे ही सुमित कुमार पिंक सिटी कम्युनिटी हॉल के पास पहुंचे, पूर्व से घात लगाए बाइक  सवार अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। सुमित कुमार अपराधियों को देखकर भागने लगे। लेकिन अपराधी लगातार उनपर गोली बरसाते रहे। भागने के क्रम में एक गोली उनकी पीठ में लग गई। गोली लगते ही सुमित कुमार सिन्हा कम्युनिटी हॉल के पास गिर पड़े। इस बीच अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
विज्ञापन


वजह तलाश रही पुलिस 
गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और घायल सुमित कुमार सिन्हा को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही राम कृष्ण नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद और सभी पहलुओं के छानबीन की जाएगी और फिर घटना के कारणों का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमोर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed