{"_id":"66083ba9d86a7b615f00c03e","slug":"bihar-news-bihar-police-constable-shot-dead-evm-security-personnel-suicide-or-accident-or-murder-in-bhojpur-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ईवीएम सुरक्षा में तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ईवीएम सुरक्षा में तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 30 Mar 2024 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:49 PM IST
सार
Bihar Police ; अप्रैल महीने में कांस्टेबल की शादी होने वाली थी, इससे पहले गोली लगने से उसकी मौत हो गई। यह एक एक्सीडेंट है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा में ईवीएम सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने खुद के इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन की है, जहां ईवीएम सुरक्षा के लिए बने गार्ड रूम में उसकी ड्यूटी लगी थी। मृत सिपाही पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरी गांव निवासी शिव पासवान का पुत्र हेमंत कुमार (27) था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर डीएम और एसपी खुद घटनास्थल पर पहुचे और मामले की पड़ताल में जुट गये।
विज्ञापन
अपने रायफल से की आत्महत्या
घटना के संबंध में उसके सहकर्मी का कहना है कि सिपाही हेमंत कुमार को भोजपुर पुलिस के द्वारा चुनावी ड्यूटी में लगाया गया था। कृषि भवन को भी पीएटी गोडाउन बनाया गया था, जहां लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षित ईवीएम रखा गया है। वहां हेमंत कुमार के अतिरिक्त दो अन्य कांस्टेबल भी ड्यूटी में थे लेकिन उनमें से एक छुट्टी पर था जबकि दूसरा कांस्टेबल सब्जी लाने बाजार गया था। वापस जब वह आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, जिसके बाद खिड़की के सहारा लेकर देखा कि रूम में चारों तरफ खून फैला हुआ है और हेमंत कुमार जमीन पर गिरा है। सिपाही ने तुरंत घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रमोद कुमार और डीएम राजकुमार और अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घुसने पर देखा गया कि हेमंत कुमार के पास में उसकी राइफल पड़ी है और उसके सिर में गोली लगी है।
विज्ञापन
अप्रैल में होने वाली थी शादी
साथ में ड्यूटी करने वाले सिपाही ने बताया कि हेमंत कुमार की अप्रैल महीने में शादी होने वाली थी। साथ ही कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। उसके परेशां होने की क्या वजह थी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अब मृतक के परिजन के पहुंचने पर ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर एसपी प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस संबंध में उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे है। सारे घटनाक्रम का वीडियो ग्राफी करा ली गई है। मृतक के साथी सिपाही के द्वारा बताया गया कि मृतक कुछ दिनों से गुमसुम रहता था। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, परिवार के लोग आयंगे तो स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।