{"_id":"66cb3f2e741b2903160dd9fe","slug":"bihar-news-bihar-police-constable-exam-candidates-arrested-ran-away-with-omr-carbon-copy-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Exam : सात अभ्यर्थी ओएमआर कार्बन कॉपी ले भागे, छह गिरफ्तार, दूसरे के बदले दे रहे थे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police Exam : सात अभ्यर्थी ओएमआर कार्बन कॉपी ले भागे, छह गिरफ्तार, दूसरे के बदले दे रहे थे परीक्षा
Sun, 25 Aug 2024 07:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:56 PM IST
सार
Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कुल 13 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई है। उनमें 06 अभ्यर्थियों को कदाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात अभ्यर्थियों पर अलग-अलग आरोप हैं।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के पांचवे चरण की परीक्षा आज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। सरकार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को कदाचार मुक्त माहौल में कराने के लिए कटिबद्ध है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने कदाचार के आरोप में कुल 13 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की है। उनमें 06 अभ्यर्थियों को कदाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
इन अभ्यर्थियों पर लगे हैं ये आरोप
इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि जाँच करने के दौरान पटना, औरंगाबाद और मधेपुरा में परीक्षार्थी ओएमआर कार्बन कॉपी लेकर फरार हो गये। इसके बाद ओएमआर कार्बन कॉपी लेकर भागने के आरोप में उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। भागलपुर और नालंदा में जांच अधिकारियों ने अभ्यर्थी को ब्लूटूथ के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पूर्णिया, सहरसा और बेगूसराय में तीन अभ्यर्थी दुसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे, जिन्हें जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इतने बनाये गये परीक्षा केंद्र
सिपाही भर्ती परीक्षा के पांचवे चरण की परीक्षा में लिखित परीक्षा के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 545 परीक्षा केन्द्र बनाये गये, जिसमें कुल 2,37,474 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा 12:00 बजे मध्याहन से 02:00 बजे अपराहन तक आयोजित की गयी थी।
विज्ञापन
परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाएं
लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायी जा सके इसके लिए केन्द्रीय चयन पर्षद परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों का बॉयोमेट्रिक विधि से अंगूठे का निशान, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गई। परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद ने सीसीटीवी की लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा निगरानी कराई गयी। इसके लिए पटना में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों को जैमर की भी व्यवस्था कराई गई। सिपाही भर्ती परीक्षा की अगली तिथि 28.08.2024 को निर्धारित है। समरूप व्यवस्थाएं आगे के चरणों में भी लागू रहेंगी। पर्षद कदाचार मुक्त परीक्षा एवं चयन के प्रति कटिबद्ध है।