फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police constable exam board csbc new official website csbc.bihar.gov.in

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा का अपडेट अब पुराने पते पर नहीं मिलेगा, केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट बदली

Sun, 27 Oct 2024 08:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 27 Oct 2024 08:39 PM IST
सार

Bihar Police Constable : सिपाही भर्ती परीक्षा की जानकारी अब नए वेब पते से मिलेगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) से संबंधित सभी सूचनाएं एवं भर्ती विज्ञापनों से संबंधित जानकारियों के लिए कल से नई वेबसाइट पर जाना होगा। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police constable exam board csbc new official website csbc.bihar.gov.in
केंद्रीय चयन (सिपाही भर्ती) पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मीडिया के सामने तैयारियां बताईं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 केंद्रीय चयन पर्षद यानी सिपाही भर्ती का वेबसाइट बदल गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा की जानकारी अब नए वेब पते पर मिलेगी। अब केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की से संबंधित सूचनाएं एवं भर्ती विज्ञापनों से संबंधित सूचनाओं की जानकारी लेने के लिए नये वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) का वेबसाइट पहले https://csbc.bih.nic.in था, लेकिन कल यानी सोमवार से इसे बदलकर https://esbc.bihar.gov.in कर दिया गया है।

विज्ञापन


बिहार के राज्यपाल ने केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड बनाया था
केंद्रीय चयन पर्षद बिहार सरकार के अधीन एक संगठन है जो बिहार पुलिस के लिए ग्रुप 'डी' सिविल सेवकों की भर्ती करता है। बोर्ड का नेतृत्व महानिदेशक या महानिदेशक स्तर के पुलिस अधिकारी करते हैं। आयोग के वर्तमान अध्यक्ष केएस द्विवेदी हैं। बिहार के राज्यपाल ने 2008 में बिहार पुलिस मैनुअल में संशोधन कर के केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड बनाया था। इस संशोधन ने बोर्ड की स्थापना की और इसे लिखित और शारीरिक फिटनेस परीक्षा आयोजित करने और आवेदकों की योग्यता और आरक्षण के नियमों के अनुसार मेरिट सूची बनाने की शक्ति दी। बोर्ड के पहले अध्यक्ष सुनील कुमार थे। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड का मुख्यालय पटना के बेली रोड स्थित 
विज्ञापन

सरदार पटेल भवन में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed