फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police Challan for traffic rules violation, traffic challan for rs one lac on helmet issue

Challan Traffic : हेलमेट के लिए लाख रुपये का ट्रैफिक चालान! बिहार में ऐसी रसीद देख बाइक वाले का सिर चकराया

Fri, 12 Apr 2024 04:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 12 Apr 2024 04:26 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक बाइक सवार पर एक लाख का चालान कटा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा में है। चालान कटने के बाद पीड़ित युवक यातायात और परिवहन विभाग के चक्कर लगा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police Challan for traffic rules violation, traffic challan for rs one lac on helmet issue
एक हजार की जगह कट गया एक लाख का चालान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप बाइक से कहीं जा रहे हैं तो हेलमेट के साथ-साथ अपने सभी कागजातों को दुरुस्सित कर अपने पास रखें वरना आपको एक लाख रुपये तक चालान कट सकते हैं। यकीन नहीं तो यह खबर पढ़िए जहां एक महिला एसआई ने एक बुलेट चालक से एक हजार के बदले एक लाख का चालान काट दिया। मामला सिल्क सिटी भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


एक हजार के बदले एक लाख का कट गया जुर्माना 
इस मामले में वाहन मालिक रेजाबुल का कहना है कि 6 अप्रैल को वह अपने अन्य तीन साथी के साथ बुलेट से जा रहा था। तभी खैरपुर कदवा फोरलेन पर बने चौक पोस्ट पर यातायात पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। ट्रिपल लोडिंग होने की वजह से पुलिस ने उनका चालान काटा। उन्होंने बताया कि 1000 की जगह पर एक लाख का चालान कट गया है। रेजाबुल ने बताया कि जब मैं घर वापस आया तो चालान देखकर मैं घबड़ा गया। रेजाबुल ने कहा कि इसके बाद मैं पुनः इसकी शिकायत लेकर कदवा थाना अध्यक्ष के पास पहुंचा
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने एसपी को लिखा पत्र 
नवगछिया थानाध्यक्ष ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नाम से आवेदन लिखकर परिवहन विभाग में चालान को सही करवाने की गुहार लगाईं। कदवा थाना अध्यक्ष रणधीर प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में कहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट का जुर्माना भरने में पासवर्ड गलत अंकित हो जाने के कारण 1000 के बदले एक लाख का चालान कट गया है। वही गाड़ी बीआर 43 टी 5881 मोहम्मद आफताब के नाम से रजिस्टर्ड है जो धनसहपुर मधेपुरा का रहने वाला है। इसलिए इस गलत चालान को दुरुस्त किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीओ अधिकारी ने कहा यह मेरा मामला नहीं 
इस संबंध में परिवहन अधिकारी जनार्दन कुमार ने कहा कि यह मेरा मामला नहीं है। पीड़ित को यातायात थाना में जाकर अपने मामले को सुलझाना चाहिए। या तो वह आदमी एक लाख का जुर्माना भरेगा या फिर त्रुटी को सही करवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed